{"_id":"58a493d84f1c1b5f7ed866ab","slug":"fatehabad-hindi-news-jatt-reservation-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने में किसी प्रकार हथियार लेकर नहीं आएं आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने में किसी प्रकार हथियार लेकर नहीं आएं आंदोलनकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त एनके सोलंकी एवं पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा है कि आरक्षण को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा गठित की गई वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी और आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों के बीच हुई पहले दौर की वार्ता काफी सफल रही थी। इस वार्ता में आंदोलनकारियों द्वारा रखी गई कई मांगों पर आगामी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। दोनों ने आंदोलनकारियों से भी अपील की है कि वे धरने में किसी भी प्रकार हथियार लेकर न आएं क्योंकि यह कानूनन अपराध है।
डीसी और एसपी ने आंदोलन कर रहे लोगों से अपील करते कहा कि आरक्षण मसले का बातचीत के माध्यम हल निकलता दिख रहा है इसलिए इस दिशा में अब आंदोलन की जरूरत नही है। इससे पूर्व चंडीगढ़ से गृह सचिव रामनिवास की अध्यक्षता में हुई एक वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपायुक्त एनके सोलंकी एवं पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने जिला में शांति एवं व्यवस्था के दृष्टिगत किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि जिला में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है और अभी आम जनजीवन बिल्कुल सामान्य है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, डीएसपी गुरदयाल सिंह, एसआईएस सतवीर सिंह, निरीक्षक रिछपाल सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।