फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, hindi news, jatt, reservation

जातीय आधार पर नहीं गरीबों और जरूरतमंद को मिले आरक्षण

Wed, 15 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए। क्योंकि सभी बिरादरी में लाखों लोग गरीब और जरूरतमंद हैं। यह बात हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने भूना अनाज मंडी में व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जाट आरक्षण आंदोलन समिति के नेताओं से बातचीत करके समस्या का समाधान करना चाहिए। हर समस्या का समाधान बातचीत से होता हैं। हरियाणा में बार-बार आंदोलन होने से प्रदेश में व्यापार व उद्योग पर इसका प्रतिकूल असर पर रहा हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग ने कहा कि आरक्षण के नाम पर देश के कई राज्यों में आंदोलन हो रहे हैं। हरियाणा में भी फरवरी 2016 में कुछ असामाजिक तत्वों ने लूटपाट की। जिसमें अरबों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। गर्ग ने कहा कि सभी बिरादरी के लोग देश और प्रदेश में मिलजुलकर कर व्यापार और खेती कर रहे हैं पर बार-बार आंदोलनों से भाईचारा खराब हो रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का निर्णय लेना चाहिए। ताकि देश में जातपात से ऊपर उठकर आपसी भाईचारा बना रहे। गर्ग ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि वह अपने वादे के अनुसार कपास पर मार्केट फीस जो पहले की तरह 1.60 रुपये थी उसे अप्रैल 2016 से उतना ही लागू किया जाए। व्यापारियों ने जो कपास की मार्केट फीस ज्यादा भरी है उसे तुरंत रिफंड की जाए। बैठक में भूना व्यापार मंडल प्रधान कैलाश बंसल, नगर पार्षद हरीश गर्ग, सर्वकार संघ प्रधान बलजीत सोनी, प्रदेश संगठन सचिव राजेंद्र बंसल, नंद किशोर गर्ग, नंदलाल कंबोज, अशोक गोयल, राजकुमार गोयल, सुशील सिंगल, विनोद सिंगल, जितेंद्र बंसल, मनोहर लाल गोयल, महावीर गोयल आदि व्यापारी नेताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed