{"_id":"58c045084f1c1b6d43dc6db1","slug":"fatehabad-hindi-news-cut-off-electriccity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों के बीच फंसी हाइटेंशन तारें, फतेहाबाद में 10 घंटे तक बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों के बीच फंसी हाइटेंशन तारें, फतेहाबाद में 10 घंटे तक बाधित रही बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
भट्टू रोड़ पर बुधवार को बिजली के खंबे बदलते बिजली विभाग के कर्मचारी ।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार अलसुबह से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक शहर के अधिकांश हिस्सों में सप्लाई बाधित रही। विभाग के अधिकारी सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक परमिट लेने की बात कह रहे हैं लेकिन अधिकांश इलाकों में बुधवार तड़के से ही बिजली गुल थी। बिजली निगम के अधिकारी इसके पीछे भट्टू रोड से लेकर भोड़ियाखेड़ा बिजली घर तक तार और खंभे बदलने, शहर के आसपास कई जगह हाईटेंशन तारों के बीच आने वाले पेड़ों की कटाई आदि मुख्य वजह बताई गई। बहरहाल वजह चाहे कुछ भी रही हो लेकिन पूर्व सूचना ना होने के चलते लोगों को बिजली सप्लाई बाधित होने के चलते खासी परेशानी उठानी पड़ी।
इन इलाकों में अलसुबह से गुल रही बिजली
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि बिजली सप्लाई बुधवार सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक बाधित रही जबकि शहर की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में बिजली बुधवार अलसुबह से ही गायब थी। इन इलाकों में बीघड़ रोड, भट्टू रोड, आरके कॉलोनी, जगजीवनपुरा, सुंदरनगर, एमसी कॉलोनी, नहर कॉलोनी, शिव नगर, लाजपत नगर आदि कई कालोनियां शामिल थी। इन कॉलोनियों में बुधवार अलसुबह साढ़े 3 बजे से लाइट गई जो लगभग 12 घंटों के बाद ही आई। लाइट नहीं होने के चलते इन कॉलोनियों के निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गर्मी के सीजन से पहले तैयारी दुरुस्त कर रहा बिजली निगम
मार्च के बाद अप्रैल से गर्मी का सीजन शुरु माना जाता है। ऐसे में बिजली निगम पर एकाएक लोड बढ़ेगा। मई, जून और जुलाई में ये लोड एसी आदि चलने के कारण एकाएक से काफी अधिक हो जाता है जिसके चलते कई बार ट्रांसफार्मर ट्रिप मार जाते थे लेकिन इस बार बिजली निगम गर्मी के सीजन में अधिक लोड और ट्रिपिंग की समस्या से निबटने के लिए पहले से ही तैयारी में जुट गया है। इसी कड़ी के तहत बुधवार को भट्टू रोड़ की तारें और खंभे बदले गए हैं ताकि गर्मी के सीजन में लोगों को कम से कम परेशानी हो।
विज्ञापन
भट्टू रोड पर तारें और खंभे बदलने थे जिसके लिए सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर के तीन बजे तक परमिट लेकर बिजली कट लगाया गया था। इससे पहले कट के बारे में जानकारी नहीं है।
-मोहनलाल, जेई, बिजली निगम, फतेहाबाद।