फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad got a gift, now Gorakhdham Express will stop at Bhattu station.

Fatehabad News: फतेहाबाद को मिली सौगात, अब भट्टू स्टेशन पर रुकेगी गोरखधाम एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad got a gift, now Gorakhdham Express will stop at Bhattu station.
भट्टू ​स्थित रेलवे स्टेशन।
फतेहाबाद/भट्टू कलां। रेलवे मंत्रालय की ओर से फतेहाबाद जिले के लोगों को बड़ी सौगात दी गई है। भट्टू रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी गई है। लंबे समय से लोगों द्वारा गोरखधाम एक्सप्रेस के भट्टू स्टेशन पर ठहराव की मांग की जा रही थी। इसके लिए लोगों ने सांसद सुनीता दुग्गल के समक्ष भी गुहार लगाई थी।दरअसल, गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही दिल्ली के लिए एक और ट्रेन यात्रियों को मिल जाएगी। फतेहाबाद व भट्टू क्षेत्र से व्यापारी व दुकानदार बड़े पैमाने पर कारोबार के लिए दिल्ली जाते हैं। इसी तरह फतेहाबाद शहर के काफी लोगों की रिश्तेदारियों भी दिल्ली में हैं। ऐसे में आवागमन सुगम होगा। गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव से भट्टू व फतेहाबाद खंड के 40 गांवों के अतिरिक्त फतेहाबाद जिला मुख्यालय के लोगों को भी फायदा मिलेगा। फतेहाबाद से भट्टू की दूरी मात्र 20 किलोमीटर है। ऐसे में जिन लोगों को दिल्ली या उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करनी होगी, वे यात्री भट्टू से गोरखधाम एक्सप्रेस में सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल थी दिल्ली के लिए सिर्फ दो ट्रेन, वह भी सुबह-सुबह
इस समय दिल्ली के लिए जाने वाली दो ट्रेनों का भट़्टू रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता है। इनमें सिरसा-तिलकब्रिज एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस शामिल हैं। मगर सिरसा एक्सप्रेस सुबह 4 बजे से पहले जबकि किसान एक्सप्रेस सुबह 6 बजे चलती है। इसके बाद कोई ट्रेन नहीं थी। मगर अब दोपहर बाद भी गोरखपुर धाम एक्सप्रेस के तौर पर नई ट्रेन मिल जाएगी। इससे हिसार, भिवानी, रोहतक व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


11 अगस्त को सांसद ने लिखा था पत्र, लोगों ने भी सौंपा था ज्ञापन
सांसद सुनीता दुग्गल ने 11 अगस्त को भट्टू में गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखा था। उन्होंने भट्टू रेलवे स्टेशन की महत्व को देखते हुए यहां इस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी। इसके अलावा 18 सितंबर को रेलवे विभाग के पीसीसीओ नरसिंह के रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान भी भट्टू मंडी के सरपंच प्रतिनिधि आशु गोयल सहित कई शहरवासियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर गोरखधाम एक्सप्रेस को रुकवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रेलवे की ओर से भट्टू रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इसका शेड्यूल भी तय होगा। यह बहुत बड़ी सौगात क्षेत्र के लोगों को मिली है। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा।
-ब्रह्मानंद गोयल, सदस्य, क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर-पश्चिम रेलवे
कोट
गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के भट्टू स्टेशन पर रुकने से संबंधित लेटर आ गया है। अभी समय तय नहीं हुई है। उम्मीद है एक-दो दिन में समयसारिणी आ जाएगा।
-वासुदेव भगत, स्टेशन अधीक्षक, भट्टू रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed