{"_id":"6a57c35f885b8185390a5cbb","slug":"fatehabad-defeated-assam-by-one-wicket-in-an-under-14-cricket-match-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157404-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अंडर-14 क्रिकेट मुकाबले में फतेहाबाद ने असम को एक विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अंडर-14 क्रिकेट मुकाबले में फतेहाबाद ने असम को एक विकेट से हराया
Wed, 15 Jul 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज के खेल मैदान में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोजक स्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज के क्रिकेट मैदान में खेले गए अंडर-14 क्रिकेट मुकाबले में एवरेस्ट क्रिकेट अकादमी ने बिजनी क्रिकेट अकादमी असम को एक विकेट से हरा दिया। यह मैच 40 ओवर का था जिसमें फतेहाबाद ने रोमांचक जीत दर्ज की। मनमीत कम्बोज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर एवरेस्ट क्रिकेट अकादमी फतेहाबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। असम की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए। असम की ओर से शिवम बर्मन ने 32 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया, जबकि अशीबूल हक ने 45 गेंदों में 24 रन बनाए। फतेहाबाद के गेंदबाजों में मोहन और मोहित बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए फतेहाबाद की टीम ने 39.2 ओवर में नौ विकेट खोकर 164 रन बनाकर जीत हासिल की। इस तरह फतेहाबाद की टीम ने एक विकेट से मैच जीत लिया। फतेहाबाद की ओर से मनमीत कम्बोज ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। परमवीर ने भी 23 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अंडर-14 क्रिकेट मैच का उद्घाटन एमएम कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर गुरुचरण दास ने किया। मैच के समापन पर डॉ. दास ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
फोटो नंबर 4