फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad Crop compensation scam Patwari and Kanungo deposited money in the accounts of relatives

फसल मुआवजा घोटाला: पटवारी व कानूनगो ने रिश्तेदारों के खाते में डलवाई राशि, तहसीलदार समेत 27 पर केस दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 01 Jun 2025 12:03 PM IST
सार

फतेहाबाद के गांव बड़ोपल की वर्ष 2022 की मुआवजा वितरण सूची के क्रम संख्या 1919 पर दर्ज राजेन्द्र प्रसाद पटवारी के निजी सहायक सुन्दर उर्फ बिल्ला के बैंक खाता में 18 अगस्त 2022 को 40,500 रूपये की राशि जारी की गई है।

विज्ञापन
Fatehabad Crop compensation scam Patwari and Kanungo deposited money in the accounts of relatives
आरोपी तत्कालीन तहसीलदार रणविजय सुल्तानिया पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव का है भतीजा - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में वर्ष 2021 में खरीफ की खराब हुई फसल के मुआवजा के लिए सरकार ने वर्ष 2022 में सरकार ने किसानों को देने के लिए तहसीलदार को राशि जारी की थी। लेकिन पटवारी व उसके निजी सहायकों ने अपने चहेते किसानों व अन्य लोगों के फर्जी फार्म भरवाकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार से मिलीभगत करके राशि जारी कर दी। सीएम फ्लाइंग की जांच में मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


शहर पुलिस ने मामले में अब सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की शिकायत पर आरोपी फतेहाबाद के तत्कालीन तहसीलदार रणविजय सुलतानिया, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, पटवारी राजेंद्र प्रसाद, कानूनगो पिरथी सिंह, मंगतराम, राजाराम, सतपाल, बनवारी लाल, महाबीर, संतरोदेवी, चंद्रमोहन, रामनिवास, शेर सिंह, भतेरी, सुमन, जगरूप, सुंदर, सुरजीत, कमल सिंह, राजपाल, सुमन, राहुल, दीपेंद्र, वकील, कुसुम, महेंद्र सिंह और सुशील के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फतेहाबाद के तहसीलदार रहे आरोपी रणविजय पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव का भतीजा है।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग ने जब तहसील कार्यालय फतेहाबाद व सम्बन्धित बैंको से प्राप्त किए गए रिकार्ड की जांच की तो सामने आया कि जिला फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में खराबा फसल खरीफ वर्ष 2021 की क्षतिपुर्ति हेतु वर्ष 2022 में राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित करने हेतु कुल 4 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि तहसीलदार फतेहाबाद के बैंक खाता में जारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बड़ोपल के मुआवजा वितरण गोस्वारा के अनुसार वर्ष 2021 में अत्यधिक वर्षा से जलभराव के कारण गांव बड़ोपल के क्षेत्र में कुल 4475 एकड़ कृषि भूमि में खराबा फसल हुआ था, जिसमें से कुल 3696 एकड़ कृषि भूमि की कुल 3,51,18,895 रूपये की मुआवजा राशि वर्ष 2022 में तहसीलदार फतेहाबाद के उपरोक्त बैंक खाता से किसानों के बैंक खातों में वितरित हुई थी तथा 73,81,105 रूपये की राशि तहसीलदार फतेहाबाद द्वारा वापिस भेजी गई थी।

पटवारी के सहायकों ने तैयार की सूची
खराबा फसल खरीफ वर्ष 2021 की क्षतिपुर्ति हेतु वर्ष 2022 में प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि वितरित करने हेतु राजेन्द्र सिंह पटवारी ने पुराना बस अड्डा फतेहाबाद के समीप अपने निजी कार्यालय में अपने निजी सहायकों कमलजीत व सुन्दर उर्फ बिल्ला से किसानों की मुआवजा वितरण सूचियां तैयार करवाई गई थी।

गांव बड़ोपल की वर्ष 2022 की मुआवजा वितरण सूची के क्रम संख्या 1919 पर दर्ज राजेन्द्र प्रसाद पटवारी के निजी सहायक सुन्दर उर्फ बिल्ला के बैंक खाता में 18 अगस्त 2022 को 40,500 रूपये की राशि जारी की गई है। क्रम संख्या 1791 पर दर्ज मनीराम पुत्र सहीराम पुत्र रामसुख सुन्दर उर्फ बिल्ला के खाता में 22.जुलाई 2022 को 15,319 रूपये की राशि जारी की गई है जबकि एपीआर खराबा फसल खरीफ वर्ष 2021 गांव बड़ोपल के अनुसार सुन्दर उपरोक्त को कुल 17,375/- रूपये की मुआवजा राशि जारी की जानी थी, परंतु सुन्दर उपरोक्त को 38,444 रूपये की अधिक मुआवजा राशि जारी की गई है।

क्रम संख्या 1273 पर रवि पुत्र चन्द पुत्र रामकुमार का नाम अंकित है परन्तु बैंक खाता में सुरजीत पुत्र अन्तर सिंह का है जिसमें दिनांक 27 मई 2022 को 45,500/-रूपये की मुआवजा राशि जारी की गई है जबकि सुरजीत उपरोक्त को मुताबिक एपीआर खराबा फसल खरीफ वर्ष 2021 गांव बड़ोपल कुल 12,033 रूपये मुआवजा राशि जारी की जानी थी, जो सुरजीत के बैंक खाते में 33,467 रूपये अधिक मुआवजा राशि जारी की गई है। क्रम संख्या 2066 पर किसान का नाम राम सिहं पुत्र छबीलदास पुत्र लालू अंकित है जबकि बैंक खाता कमलजीत पुत्र सुरज प्रकाश वासी ढाणी मियां खान का अंकित है।

कमलजीत के इस बैंक खाता संख्या में 15 दिसंबर 2022 को 40,010 रूपये मुआवजा राशि जारी की गई है, क्रम संख्या 1968 पर दर्ज कमलजीत के जानकार राजपाल के बैंक खाता में दिनांक 15 दिसंबर 2022 को 35,700 रूपये व 27 मई 2022 को 42,910 रूपये की मुआवजा राशि जारी की गई है। क्रम संख्या 1969 पर दर्ज कमलजीत की जानकार सुमन के पंजाब नैशल बैंक खाता में 15 दिसंबर 2022 को 47,100 रूपये मुआवजा राशि जारी की गई है।

क्रम संख्या 1126 पर दर्ज कमलजीत के दोस्त राहुल के खाता संख्या में दिनांक 30 अप्रैल 2022 को 46,700 रूपये व क्रम संख्या 1333 पर दर्ज राहुल के खाता संख्या में 27 मई 2022 को 38,910 रूपये अवैध मुआवजा राशि जारी की गई है, जबकि कमलजीत, राजपाल, सुमन व राहुल का नाम गांव बड़ोपल की एपीआर खराबा फसल खरीफ वर्ष 2021 में नाम दर्ज नहीं पाया गया है। क्रम संख्या 1629 पर दर्ज जगदीश पुत्र ख्याली के सामने अंकित सुशील पुत्र जगदीश के बैंक में 24 जून.2022 को 40,635 रूपये, 17. मार्च 2022 को 42,500 रूपये, 2. जुलाई 2022 को 28,500 रूपये (कुल 1,11,635/- रूपये) की अवैध मुआवजा राशि जारी की गई है।

पांच एकड़ तक 9500 रुपये प्रति एकड़
उपायुक्त कार्यालय फतेहाबाद के पत्र 30 सितंबर 2021 व राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा के पत्र 04.जून 2019 अनुसार सिर्फ अबीमित फसल वाले किसानों को 5 एकड़ फसल खराबा का 9500 रूपये प्रति एकड़ की दर से ही मुआवजा वितरित किया जाना था। लेकिन राजेन्द्र प्रसाद पटवारी, पिरथी सिहं काकड़ कानूनगो, मंगत राम कानूनगो, राजा राम कानूनगो, सतपाल कानूनगो, बनवारी लाल कानूनगो, राजेश कुमार गर्ग नायब तहसीलदार फतेहाबाद व रण विजय सुल्तानियां तत्कालीन तहसीलदार फतेहाबाद ने कमलजीत पुत्र सुरज प्रकाश व राहुल पुत्र मोहन लाल वासीयान् ढ़ाणी मियां खां, सुरजीत सिहं पुत्र अन्तर सिहं व सुन्दर उर्फ बिल्ला पुत्र हंसराज निवासी बड़ोपल से मिलीभगत करके साजिश के तहत मुआवजा वितरण सूचियों में किसानों के फर्जी नाम लिखकर तथा उनके आगे अपने सहायकों व अपने निजी व्यक्तियों के बैंक खाता संख्या लिखकर मुआवजा वितरण सूचियों पर अपने हस्ताक्षर करके सूचियां बैंक में जमा करवाकर राज्य सरकार द्वारा फसल खराबा खरीफ वर्ष 2021 के दौरान प्रभावित किसानो की क्षतिपुर्ति हेतु वर्ष 2022 में जारी मुआवजा राशि का गबन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed