फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad,cold wind, today may be rain, fatehabad, harayana

ठंडी हवा ने छुड़ाई कंपकंपी, आज बारिश के आसार

Thu, 05 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
fatehabad,cold wind, today may be rain, fatehabad,  harayana
खेतों की बाढ़ पर मोती सी चमकती ओस की बूंदें । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जिले में वीरवार को ठंडी हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अलसुबह मौसम एकदम साफ था, वहीं सुबह नौ बजे के बाद मौसम ने एकाएक पलटी मारी। देखते ही देखते सारी फिजा को कोहरे की चादर ने अपने आगोश में ले लिया। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद मौसम में और ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

सारा दिन जलती रही वाहनों की लाइटें
वीरवार को ठंड के कारण लोग सारा दिन अलाव के सामने बैठे रहे। इसके अलावा ठंड से बचाव के लिए चाय की चुस्कियां लेते दिखाई दिए। सारा दिन धूप नहीं निकलने और कोहरे की चादर के चलते फतेहाबाद शहर में सारा दिन वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें ऑन रखनी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक, वीरवार को जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन


बारिश से फसलों को फायदे की उम्मीद
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में शुक्रवार को बारिश हुई तो गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा। साथ ही सब्जियों की फसल को भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश आने से कुछ दिनों के लिए धुंध छंटने से सब्जियों को पाले का खतरा नहीं रहेगा। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस समय बारिश होने से गेहूं की फसल का बढ़वार हो जाएगा और उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed