{"_id":"66a60608c33dee42880945bb","slug":"fatehabad-cobra-snake-found-in-bedroom-and-toilet-seat-snakeman-caught-it-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: बेडरूम और शौचालय की सीट में मिले कोबरा सांप, स्नेकमैन ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: बेडरूम और शौचालय की सीट में मिले कोबरा सांप, स्नेकमैन ने पकड़ा
Sun, 28 Jul 2024 02:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:19 PM IST
सार
बीघड़ रोड स्थित ढाणी में बेडरूम में व ढिंगसरा में टॉयलेट सीट में सांप छुपा था। समय रहते पता चलने से किसी को जान माल की हानी नहीं हुई। दोनों सांप कोबरा थे।
विज्ञापन
सांपों को पकड़ते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के बीघड़ रोड स्थित एक ढाणी और गांव ढिंगसरा में कोबरा सांप मिला है। जिसे स्नेकमैन ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा है। ढाणी में बेडरूम में और गांव ढिंगसरा में टॉयलेट सीट में सांप छिपा है। पता लगने पर परिवार में हड़कंप मच गया और स्नेकमैन को बुलाया गया। स्नेकमैन ने सांपों को पकड़कर वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पवन जोगपाल ने बताया कि रविवार सुबह बीघड़ रोड से स्थित एक ढाणी से करण नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उनके बेडरूम में काला नाग फन फैलाए बैठा है। सांप की फुंकार से उसका पता चला। इससे उनकी जान बच गई। जब वे वहां पहुंचे तो सांप कमरे के अंदर था और वहां से उसे पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि यह मादा कोबरा सांप थी।
विज्ञापन
दूसरे मामले में ढिंगसरा से भगत सिहं का फोन मिला कि उनके मकान के शौचालय में टायलेट सीट के अंदर सांप दिख रहा है। जब वे वहां पहुंचे तो सांप सीट की साइड में बनी जगह पर छुप गया।
विज्ञापन
जिस पर उन्होंने सीट को पानी से भरा तो सांप बाहर आकर फन फैला कर बैठ गया। पवन जोगपाल ने बताया कि दोनों ही जगहों पर सांपों से किसी को भी डसे जाने का खतरा था, लेकिन गनीमत रही कि उनका पता चल गया।