{"_id":"5852df1d4f1c1b674164a2b9","slug":"fatehabad-cm-says-development-sceame-and-work-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों पर नजर रखेगा सोशल आडिट सिस्टम: खट्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों पर नजर रखेगा सोशल आडिट सिस्टम: खट्टर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के कम्युनिटी सेंटर में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते सीएम मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला एवं जिलाध्यक्ष वेद फुलां ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि अप्रैल 2017 से प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में तीन बार मिड-डे मील में 200 ग्राम दूध भी परोसा जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग पर्याप्त व्यवस्था करेगा। खट्टर वीरवार को फतेहाबाद के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सीएम के अनुसार इस योजना पर प्रदेश सरकार के खजाने पर सालाना 83 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों पर नजर रखने के लिए सोशल ऑडिट सिस्टम बनाने का भी एलान किया। इस सोशल ऑडिट सिस्टम की टीम में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, रिटायर्ड लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे और वे विकास कार्यों पर नजर रखेंगे और निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा सीएम ने फतेहाबाद के सेक्टर 9 में 35 करोड़ की लागत से 100 बिस्तर के अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने की भी घोषणा की।
सीएम ने गांव बीघड़ में प्राइमरी हेल्थ सेंटर के लिए 6 करोड़, नेशनल हाइवे स्थित एसडीएम आवास की जगह बैंक स्कवायर बनाने, फतेहाबाद शहर के लिए पांच करोड़ और गांवों के विकास के लिए दस करोड़ की ग्रांट देने का भी एलान किया।
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 लाख की सुपर सकर मशीन खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसी प्रकार 120 कच्चे खालों को पक्का करने, कई गांवों की सड़क बनाने, व्यायामशालाओं और भट्टू मंडी की पंचायत द्वारा जमीन देने पर स्टेडियम बनाने का भी एलान किया।
हालांकि भट्टू और भूना को तहसील का दर्जा देने, भट्टू में लड़कियों के कालेज बनाने की मांग को वे टाल गए। फतेहाबाद के सेक्टर चार में सीनियर सिटीजन हॉल और गांव बरसीन में वैटरनिटी अस्पताल बनाने को भी उन्होंने मंजूरी दी। उन्होंने नोटबंदी को सौ सुनार की और एक लोहार की चोट से तुलना करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ इसे निर्णायक कदम बताया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार और सुनीता दुग्गल मौजूद रही। भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने सीएम मनोहर लाल और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।