{"_id":"578935004f1c1b737e13e079","slug":"fatehabad-cleaning-opration-clean-nagar-parisad-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप अफसरों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप अफसरों ने चलाया सफाई अभियान
fatehabad
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में सफाई अभियान की शुरूआत करते विभाग के अधिकारी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर परिषद के जेई हवा सिंह के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित बीईओ कार्यालय के बाहर पुराने अस्पताल में बने निशुल्क पार्किंग स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी मशीन से वहां पड़े गंदगी के ढेरों को हटाया गया। इस दौरान उनके साथ आए विभाग के कर्मी व नगर पार्षद प्रतिनिधि राकेश सैनी ने सुचारू रूप से सफाई करवाने के बाद आस-पास के लोगों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जहां सफाई होती है, वहां किसी भी प्रकार की बीमारी से छुटकारा मिलता है। उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि जिस तरह से अपने घरों में सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान दिया जाता है, उसी तरह घर के आस-पास गली मोहल्लें में भी सफाई व्यवस्था को भी बनाए रखें। इस दौरान सफाई इंचार्ज अजायब सिंह, सफाई दरोगा महेंद्र, समाजसेवी भीम जांगडा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन