{"_id":"57cb1f9e4f1c1b660b2ccbeb","slug":"fatehabad-cbi-raid-hudda-house-ex-cm-hudda-aligation-barala-cbi-raid-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा पर सीबीआई की कार्यवाही राजनीति से प्रेरित नहीं : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा पर सीबीआई की कार्यवाही राजनीति से प्रेरित नहीं : बराला
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घरों और अन्य ठिकानों पर मारे गए सीबीआई के छापे किसी राजनीतिक द्वेष से प्रेरित नहीं है। सीबाईआई एक स्वायत्त संस्था है और ये उनकी जांच का हिस्सा है। ये बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शनिवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल कभी भी राजनीतिक मतभेदों को दुश्मनी में नहीं बदलते। इस दौरान बराला ने पूर्व सीएम के ढींगरा आयोग की रिपोर्ट पर आरोप के मामले में कहा कि जस्टिस ढींगरा ने अपनी रिपोर्ट सीएम को सौंप दी है अभी वो रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। उन्होंने पूर्व सीएम से पूछा कि रिपोर्ट सार्वजनिक होने से पहले उन्होंने कैसे मान लिया कि रिपोर्ट उनके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब वे खुद को दोषी मानते है इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे है। इस दौरान बराला ने विपक्ष के उन आरोपों पर पलटवार किया, जिसमें विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सिरसा डेरा सच्चा सौदा में खेलों के विकास के लिए पचास लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
बराला ने कहा कि अनिल विज प्रदेश के खेल मंत्री है और डेरा सच्चा सौदा में युवाओं को नशे से दूर रखने व अन्य बुराईयों से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिता करवाई गई थी जिसमें अनेक प्रतिभागी निकलकर सामने आ रहे है। सरकार की मंशा है कि खेलो और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाकर उन्हें सुविधाएं प्रदान करें। इस अवसर पर जयदीप बराला, कृष्ण नैन, पंडित कामराज, सतबीर डांगरा, कृष्ण नांगली, जिले सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन