फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, bar accocation, election, sanjay taneja, fatehabad, harayana

फतेहाबाद बार के प्रधान बने संजय तनेजा

Fri, 23 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, bar accocation, election, sanjay taneja,  fatehabad,  harayana
सदस्यों को संबोधित करते नवनिर्वाचित प्रधान संजय तनेजा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


एडवोकेट संजय तनेजा अब फतेहाबाद बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष होंगे। वीरवार को हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में उन्होंने एडवोकेट विनय शर्मा को 66 वोटों से हराया। 467 वोटों वाली फतेहाबाद बार एसोसिएशन के 422 सदस्यों ने वीरवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव कमेटी ने बार रूम में अपनी घोषणा करते हुए बताया कि 422 में से 4 वोट रद्द कर दिए गए जबकि दो सदस्यों ने नोटा का विकल्प चुना। बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने एडवोकेट संजय तनेजा ने 422 में से 241 मत प्राप्त किए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विनय शर्मा को कुल 175 वोट ही मिले।


फतेहाबाद बार एसोसिएशन के बाकी पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अपने निर्वाचन की घोषणा होने के बाद बार सदस्यों को संबोधित करते हुए निर्वाचित प्रधान संजय तनेजा एडवोकेट ने कहा कि बार की बेहतरी के लिए वे प्रत्येक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बार सदस्यों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने उन्हें वोट दिया या नहीं, पर अब जब वे प्रधान बने हैं तो पूरी बार के सदस्य उनके लिए सम्मानीय हैं और उनके सम्मान की रक्षा अब मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधान चुनने पर बार एसोसिएशन के सदस्यों का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर उनके प्रतिद्वंद्वी रहे एडवोकेट विनय शर्मा ने भी विजयी रहे संजय तनेजा को बधाई देते कहा कि ये भाईचारे का चुनाव था। बार को और बेहतर बनाने के लिए वे हमेशा बार कमेटी की मदद करेंगे। उन्होंने उनका साथ देने के लिए वकील साथियों का भी धन्यवाद भी किया। फतेहाबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर विष्णु डारा, सचिव पद के लिए आईडी सिहाग, सहसचिव पद पर अजय शर्मा , वित्त सचिव के लिए योगेश मेहता का चुनाव पहले ही निर्विरोध रूप से हो चुका है। वीरवार को बाकी पदाधिकारियों को भी उनकी जीत के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।


टोहाना में जगदीप ग्रोवर ने 40 वोटों से जीता चुनाव, सोहन बने सचिव
टोहाना। बार एसोसिएशन के प्रधान व सचिव पद के लिए चुनाव 22 दिसंबर को अधिवक्ता लाजवंती कटारिया की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमें प्रधान पद के लिए उम्मीदवार जगदीप ग्रोवर ने अपने प्रतिद्वंद्वी कृष्ण गोयल को 40 वोटों से हराया वहीं ईश्वर खोबड़ा 17 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि 2 वोट रद्द हुए।

बार एसोसिएशन के कुल 158 मतों में से प्रधान पद के लिए 149 वोट पोल हुए। सचिव पद के लिए हुए चुनावों में कुल 147 वोट पोल हुए। इसमें सचिव पद के लिए विजेता रहे सोहन पंवार को 90 वोट मिले तथा अमित सैनी को 57 वोट मिले। इससे पूर्व उपप्रधान पद पर मांगे राम गिल, सहसचिव के पद पर मुकेश मान पातड़ तथा कोषाध्यक्ष के पद पर दीपक राजपाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव अधिकारी लाजवंती कटारिया ने बताया कि चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुए।



सुरजीत सिंह दंदीवाल बने रतिया बार के नए अध्यक्ष, 25 मतों से जीता चुनाव
रतिया। रतिया बार में होने वाले प्रधान पद के चुनाव में सुरजीत सिंह दंदीवाल ने 25 मतों से चुनाव जीतकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। ज्ञात रहे कि रतिया बार में उपप्रधान, सचिव, वित्त सचिव और सह सचिव सर्वसम्मति से चुने गए थे लेकिन प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार महेश तनेजा, हरजीवन सिंह, सुरजीत सिंह होने चलते वीरवार को प्रधान पद पर चुनाव हुआ था। इसमें रतिया बार में 122 अधिवक्ताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। जिसमें वीरवार को हुए चुनावों में शाम को आए रिजल्ट में जहां सुरजीत सिंह दंदीवाल को 63, हरजीवन सिंह को 38 और महेश को 21 मत मिले व मतो के तहत सुरजीत सिंह दंदीवाल ने 25 मतो से चुनाव जीतकर प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed