{"_id":"5845b9654f1c1bfd64447ff1","slug":"fatehabad-bank-no-small-note-how-can-possibile-giving-penson-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नहीं हैं छोटे नोट, इस माह कैसे मिलेगी 1600 रुपये पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में नहीं हैं छोटे नोट, इस माह कैसे मिलेगी 1600 रुपये पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बुजुर्गों सहित अन्य पेंशनधारकों को दिसंबर माह में 1600 रुपये पेंशन मिलेगी। प्रदेश सरकार ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर बुजुर्गों को ये तोहफा दिया था जबकि नियमानुसार 1600 रुपये बढ़ी हुई पेंशन जनवरी माह में मिलनी थी। स्वर्ण जयंती के मौके पर सीएम मनोहर लाल ने 30 अक्तूबर को 200 रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की थी, इससे पहले ये पेंशन 1400 रुपये मिल रही थी। उधर पेंशन धारकों को पेंशन ना मिलने से बैंक कर्मी व पेंशन धारक दोनों ही परेशान हैं। कारण नोटबंदी को लेकर सौ-सौ के नोटों की समस्या का होना है। गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही सीएम ने पेंशन धारकों की पेंशन डबल ना करके प्रति वर्ष दो सौ रूपए बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
नहीं मिली अक्तूबर माह की भी पेंशन
समाज कल्याण विभाग ने सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं की पेंशन 8 नवंबर को बैंकों में डाल दी थी लेकिन नोटबंदी के बाद बैंकों में लंबी-लंबी कतारें लगने लगी और बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली। भारी भीड़ में ना तो कोई कर्मी मिलता और बुजुर्ग कतारों में रुककर वापस आने को मजबूर थे। पिछले माह में नोटबंदी के बाद पांच सौ व हजार के नोट भी बंद हो गए। रतिया में तो बैंक व डाकखाने में पुराने नोटों से पेंशन बांटने का मामला भी सामने आया था। इसके बाद किसी को भी पेंशन नहीं मिली।
विज्ञापन
बैंककर्मी भी परेशान, बोले, छुट्टे नोटों की है समस्या
जिले के एक बैंक प्रबंधक ने नाम ना छापने के आग्रह पर बताया कि उसके गांव में दो हजार पेंशनधारक हैं। उन्हें करंसी चेस्ट से प्रतिदिन चार लाख रुपये दो-दो हजार के नोटों के रूप में मिलते हैं। अब वे कैसे पेंशन बांटे। बुजुर्गों को 1400 रुपये या 1600 रुपये में कौन से नोट थमाएं जाएं। उन्होंने बताया कि वे दो-दो हजार के नोट लेकर प्रतिदिन गांव से शहर आते हैं। यहां के दो-तीन दुकानदारों के नाम का जिक्र करते बैंक प्रबंधक ने बताया कि वे उनसे दो हजार के नोटों का छुट्टा ले जाते हैं और बैंक का काम चला रहे हैं। अब पेंशन में 1400-1400 रुपये प्रति धारक को कैसे दें। ये गणना हमारी समझ से परे है। इतना ही नहीं, पेंशन को लेकर समाज कल्याण विभाग भी परेशान है।
विज्ञापन
ये है फतेहाबाद जिले में पेंशनधारकों की स्थिति
पेंशन प्रकार संख्या
वृद्धावस्था 67694
विधवा 29107
दिव्यांग 9057
निराश्रित 4000
लाडली 1306
विधवा आश्रित 1784
कुल एक लाख 13 हजार
पुराने नोटों से पेंशन बांटने की सूचना मिली व बैंक कर्मचारियों द्वारा दो हजार से कम के छुट्टे ना होने की मजबूरी जताई गई तो मैने उन्हें नवंबर की पेंशन ना बांटने की सलाह दी। अब पेंशन धारक बैंकों से दो माह की पेंशन 3 हजार रुपये निकलवा सकते हैं।
-इंद्रा यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद।