{"_id":"64d7b75f361656ffdb0e54d5","slug":"fatehabad-auto-fell-into-drain-three-women-devotees-died-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: ऑटो नाले में गिरा, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत, खाटू श्याम मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: ऑटो नाले में गिरा, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत, खाटू श्याम मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे लोग
Sat, 12 Aug 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:16 PM IST
सार
जाखल से पंजाब के पातड़ा शहर के खाटू श्याम मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे। गांव खानेवाल के पास असंतुलित होकर ऑटो नाले में गिर गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
नाले में गिरा ऑटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहाबाद के जाखल की नई बस्ती से खाटू श्याम दर्शन करने के लिए जाते समय दोपहर करीब 3.30 बजे गांव खानेवाल के पास असंतुलित होकर ऑटो नाले में गिर गया। इस हादसे में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत होने के साथ कई लोग घायल हो गए। हादसे में घायलों को पटियाला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जाखल के वार्ड नंबर 9 व 10 की नई बस्ती से 10 महिलाएं व पांच बच्चे पातड़ा शहर के खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए ऑटो से रवाना हुए थे। इन लोगों ने वार्ड नंबर 9 के निवासी पोला सिंह के ऑटो को जाने के लिए बुक किया था। खानेवाल गांव के पास ऑटो का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से कई फुट नीचे नाले में ऑटो गिर गया।
विज्ञापन
इस कारण तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में जाखल की नई बस्ती निवासी रेनू शर्मा, गीता रानी और कमलेश शामिल हैं। घायल करमजीत, ज्योति, अमरो को उनके परिजन उपचार के लिए ले गए हैं। जबकि कमलेश, लवप्रीत, कृष्णा व जानवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पातड़ा थाने के जांच अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि पांच बच्चे व 10 महिलाओं सहित ड्राइवर पातड़ा की तरफ जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने के कारण ऑटो नाले में गिर गया। मौके पर तीन महिलाओं की मौत हुई है।