{"_id":"585c1e6c4f1c1ba107e3a396","slug":"fatehabad-after-2-monts-get-budget-in-school-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से सैलरी की बाट जोह रहे स्कूलों को मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से सैलरी की बाट जोह रहे स्कूलों को मिला बजट
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया पत्र ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलरी की बाट जोह रहे जिले के एक दर्जन से अधिक प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को अब एक-दो दिन में ही उनका वेतन मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने आधा दर्जन ऐसे स्कूल, जिनकी दो माह की सैलरी बाकी थी, उनके लिए तुरंत प्रभाव से बजट जारी कर दिया गया है। साथ ही इन स्कूलों की तनख्वाह पर कुंडली मारकर बैठे डीडीओ से भी बजट वापस लेने का ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग ने वीरवार को ही एक पत्र जारी कर आदेश दिया है कि 2 जनवरी से जिले के सभी डीडीओ का बजट वापस ले लिया जाएगा।
डीडीओ को अब फिर से विभाग के पास बजट के लिए अप्लाई करना होगा। अमर उजाला ने इस बाबत 22 दिसंबर को ही एक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही विभाग के आला अधिकारियों ने वीरवार को ही इस बाबत आदेश जारी कर दिए।
एक दर्जन से अधिक प्राइमरी स्कूलों को नहीं मिली है तनख्वाह
जिले भर के एक दर्जन से अधिक प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों को उनकी नवंबर और कइयों को तो अक्तूबर से ही तनख्वाह नहीं मिली है। जिसके चलते उनके लिए बड़ी विकट स्थिति सामने आ रही थी। दरअसल जिले के लगभग एक दर्जन से अधिक प्राइमरी स्कूलों के पास स्थाई इंचार्ज नहीं है जिसके चलते विभाग ने साथ लगते हाई स्कूल या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इंचार्ज को ही उस स्कूल की भी डीडी पावर दी जाती है। इसका मतलब ये होता है कि उस स्कूल से संबंधित सभी वितीय कार्य डीडी पावर वाले दूसरे स्कूल के इंचार्ज के पास होती है।
विज्ञापन
जिसमें स्टाफ की तनख्वाह बनाना भी शामिल होता है। लेकिन पिछले दो माह से कई स्कूलों के डीडीओ अलग-अलग बहानों से प्राइमरी स्कूलों के स्टाफ की तनख्वाह नहीं निकाल रहे थे। लेकिन अब जब विभाग ने उनके खाते शून्य करने का ऐलान किया है तो उन्हें तनख्वाह जारी करना अनिवार्य हो जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई स्कूल सैलरी के बिना रह जाएगा तो विभाग अपने स्तर पर 2 जनवरी के बाद उसके लिए बजट जारी करने की स्थिति में आ जाएगा।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा, शुक्रिया अमर उजाला
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास टुटेजा ने प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों के हितों से जुड़ा मुद्दा उठाने के लिए ‘अमर उजाला’ को शुक्रिया कहा है। टुटेजा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी खबर पर संज्ञान लेने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को समय पर तनख्वाह मिल जाएगी जिसके बाद अध्यापक सरकार और शिक्षा विभाग के कैशलेस ट्रांजेक्शन अभियान में अपना योगदान दे सकेंगे।