फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers, upset over the lack of DAP, staged a road blockade.

Fatehabad News: डीएपी न मिलने से खफा किसानों ने लगाया जाम

Wed, 08 Oct 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers, upset over the lack of DAP, staged a road blockade.
भट्टूकलां में डीएपी खाद ना मिलने से सड़क पर जाम लगाए बैठे किसान। संवाद
भट्टू कलां। फतेहाबाद रोड स्थित चोपटा कैंची पर बुधवार को डीएपी न मिलने के रोष स्वरूप किसानों ने जाम लगा दिया। इस दौरान सरकार, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राधेश्याम पुलिस बल सहित मौके पर पंहुच गए और करीब आधे घंटे बाद किसानों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को भट्टूकलां मार्केटिंग सोसाइटी में दो ट्रकों में भरकर करीब 1200 बैग डीएपी आई हुई थी। सूचना पाकर किसान सुबह ही आकर लाइन में लग गए लेकिन सोसाइटी के कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण खाद बिक्री का कार्य नही कर रहे थे। इससे आक्रोशित किसानों ने रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

किसान रोहतास डूडी, विजय सूलीखेड़ा, बलदेव गदली, इंद्राज मंदोरी, सतवीर, सुरेश आदि ने कहा कि रबी फसलों की बिजाई का समय चल रहा पर उन्हें पर्याप्त डीएपी नहीं मिल रही। मजबूरन उन्हें रोड जाम करना पड़ रहा है। जाम खुलवाने पंहुचे थाना प्रभारी राधेश्याम को किसानों ने बताया कि सोसाइटी के पास खाद आई हुई है और किसानों को खाद बांटी नही जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि वे यहां से सोसाइटी की दुकान पर पहुंचें , दुकान खुलवाकर खाद बंटवा दी जाएगी। इस पर किसानों ने जाम खोल दिया और सोसाइटी की दुकान पर आ गए। यहां किसानों ने समिति कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन में किसानों ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed