{"_id":"664fae87e2ade263ff000d17","slug":"farmers-took-out-the-funeral-procession-of-the-effigies-of-barala-and-tanwar-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-117133-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों ने बराला और तंवर के पुतलों की शव यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों ने बराला और तंवर के पुतलों की शव यात्रा निकाली
विज्ञापन
जाखल में पुतला दहन करते किसान।
जाखल। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने वीरवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के पुतलों की जाखल मंडी के विभिन्न क्षेत्रों से शव यात्रा निकाली। इसके बाद, चंडीगढ़ रोड पर स्थित बस स्टैंड के पास इन पुतलों का दहन किया।
किसानों ने कुछ दिन पहले भाजपा नेताओं के काफिले पर हुए हमले के मामले में 120 किसानों पर केस दर्ज करवाने का विरोध किया। इन मुकदमों को रद्द करवाने के लिए किसानों द्वारा जाखल थाना के मुख्य गेट पर धरना लगातार जारी है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि जाखल मंडी में कुछ दिन पहले हनुमान चालीसा का पाठ करवाया गया। इसमें भाजपा नेताओं को बुलाया गया। इसकी हमने चुनाव आयोग को भी शिकायत की थी और वहीं किसानों द्वारा उनका विरोध किया गया तो किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए। इन केसों को रद्द किया जाना चाहिए। अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो जल्द ही बड़ा फैसला लिया जाएगा।
नेताओं का करेंगे विरोध और पूछेंगे सवाल
मनदीप नथवान ने कहा कि हम पूरी तरह से भाजपा का विरोध करेंगे और गांव में आने वाले भाजपा नेताओं से सवाल जरूर पूछे जाएंगे। न तो अभी तक बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया गया है और न ही अन्य मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया है। अब किसानों के ऊपर केस और दर्ज करवा रहे हैं। किसान संघर्ष समिति की जाखल इकाई के उपप्रधान जग्गी महल ने बताया कि किसानों द्वारा बाढ़ के मुआवजे की मांग को लेकर उपतहसील में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। इसके अलावा मुकदमे खारिज करने की मांग को लेकर जाखल थाना के बाहर भी सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना जारी रहता है।