फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers to submit memoranda to MPs from the 22nd to the 24th

Fatehabad News: किसान 22 से 24 तक सांसदों को सौंपेंगे ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers to submit memoranda to MPs from the 22nd to the 24th
बैठक के दौरान संबो​धित करते किसान नेता। संवाद
टोहाना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के आवास का घेराव किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन की टोहाना में हुई बैठक में 22 से 24 जुलाई तक विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पक्का मोर्चा स्थल पर वीरवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए बैठक बुलाई गई। इसमें तय हुआ कि 22, 23 और 24 जुलाई को पूरे देश में ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन

जोगिंदर सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और नरवाना क्षेत्र से किसान और आम लोग टोहाना पहुंचेंगे तथा राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के आवास का घेराव कर अपनी मांगें उठाएंगे। 24 जुलाई को करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आवास पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान बिजली संशोधन अधिनियम, बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में खेतों से गुजर रही हाई पावर टेंशन लाइन के लिए किसानों को उचित मुआवजा देने, डीएपी और यूरिया की कमी दूर करने की मांग भी उठाई गई। जोगिंदर सिंह ने कहा कि 21 जुलाई को नूंह में बिजली बोर्ड की चारों यूनियनों के साथ बड़ा प्रदर्शन होगा जहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर योजना का विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed