{"_id":"6a6b8f14846e2ff5d50057c7","slug":"farmers-threaten-sit-in-and-highway-blockade-over-delay-in-rob-construction-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-158322-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आरओबी निर्माण में देरी पर किसानों ने धरना, हाईवे जाम की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आरओबी निर्माण में देरी पर किसानों ने धरना, हाईवे जाम की दी चेतावनी
Thu, 30 Jul 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बेठे किसान व व्यापरी
जाखल। रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण में लगातार हो रही देरी के विरोध में वीरवार को किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, आढ़तियों, राइस मिल संचालकों तथा अन्य प्रभावित लोगों ने ओवरब्रिज के नीचे धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि पांच अगस्त तक संतोषजनक प्रगति नहीं हुई तो छह अगस्त को चंडीगढ़–बुढ़लाडा हाईवे जाम किया जाएगा। इसके बाद भी समस्या बनी रही तो रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा।
पगड़ी संभाल जट्टा, किसान संघर्ष समिति हरियाणा और भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए धरने में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रेलवे डबल ट्रैक संचालन के लिए ओवरब्रिज का ऊपरी हिस्सा ऊंचा कर रहा है लेकिन निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है। उनका आरोप था कि तीन से छह माह में काम पूरा करने का आश्वासन दिया गया था जबकि निर्माण स्थल पर केवल दो मजदूर ही कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना था कि इसी गति से काम चला तो निर्माण पूरा होने में दो वर्ष तक लग सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- --
रोजमर्रा की आवाजाही पर बढ़ी परेशानी
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ओवरब्रिज बंद रहने से किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को प्रतिदिन लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे समय, ईंधन और परिवहन खर्च बढ़ गया है। किसानों ने आशंका जताई कि आगामी धान सीजन में फसल मंडी तक पहुंचाने में भी दिक्कत आएगी। धरने से पहले किसान, मजदूर, व्यापारी, आढ़ती और राइस मिल संगठनों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई थी जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
15 सदस्यीय समिति बनी, चार अगस्त को होगी बैठक
धरने के दौरान आंदोलन के संचालन के लिए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इसमें लाभ सिंह, नसीब सिंह, हरविंदर सिंह, कांत जैन, आदित्य बंसल, दीप चहल, राशविंदर सिंह, उत्तम सिंह, चरनजीत सिंह, अमन कुमार, नवजोत सिंह, गगू सिंह, सुरेश गर्ग, अंग्रेज सिंह और रजनीश जैन शामिल किए गए। धरने के बाद नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। नायब तहसीलदार राशविंदर सिंह ने बताया कि चार अगस्त को टोहाना के एसडीएम की अध्यक्षता में प्रशासन, रेलवे, मार्केट कमेटी के अधिकारियों तथा किसान प्रतिनिधियों की बैठक होगी। किसान नेताओं ने कहा कि समिति इस बैठक में निर्माण कार्य तेज करने की मांग मजबूती से रखेगी।