फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers take to streets semi-naked, demand compensation for rain-damaged crops

अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे किसान, बारिश से खराब फसलों का मांगा मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers take to streets semi-naked, demand compensation for rain-damaged crops
शहर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में भारी बारिश के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों ने शहर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। पीड़ित किसानों को नुकसान का वितरित करने, बैंकों की रिकवरी पर रोक लगाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के आह्वान पर किसान बुधवार को हलका प्रधान संदीप काजला के नेतृत्व में लालबत्ती चौक पर इकट्ठा हुए। यहां पर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने राज्य सरकार द्वारा लाए गए देह शामलाल व मुश्तरफा मालकान कानून की प्रतियां फूंकी। उसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। किसानों ने डीसी की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए राहत नहीं पहुंचाई गई तो वे रोड जाम करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के हलका प्रधान संदीप काजला ने कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण खेतों में भारी जलभराव हो गया है। इससे किसानों की धान, कपास, बाजरा, नरमा, सब्जियों व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण पूरी फसल तबाह हो गई है। किसान अपनी पूंजी फसलों पर खर्च कर चुके थे लेकिन जब बेचने का समय आया तो उन पर प्राकृतिक आपदा का कहर टूट पड़ा। अब किसानों के सामने अपने परिवार का पालन पोषण करने व अगली फसल की बिजाई के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग की कि ऐसे में सरकार द्वारा तुरंत विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाए ताकि किसान अगली फसल की बिजाई आसानी से कर सके। बैंकों को निर्देश जारी किए जाएं कि फसल खराबा के कारण इस बार फसल से होने वाली रिकवरी को फिलहाल रोका जाए ताकि भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे किसानों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

मकानों व ढाणियों के नुकसान झेलने वालों को आर्थिक मदद दें
किसान नरदीप चाणचक, मांगेराम, राजेंद्र नेहरा, जगतार हड़ौली, लखबीर सिंह, तारा सिंह, कृष्ण ने कहा कि बारिश के कारण फसलों को ही नहीं भूना, हड़ौली, नागपुर, खुंबर आदि गांवों में मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। गरीब किसान-मजदूर परिवार बेघर हो गए हैं। ऐसे में सरकार द्वारा मकानों व ढाणियों को हुए नुकसान का भी आकलन ही गरीब परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए। इसके अलावा गांवों में से 20 से 30 पानी रिचार्ज बोर लगाए जाएं ताकि ज्यादा बारिश की स्थिति में पानी जमीन में जा सके और भूजल स्तर सुधर सके। उन्होंने गांव नागपुर में बच्चे की पानी में डूबने से हुई मौत पर परिवार को आर्थिक सहायता देने और देह शामलाल व मुश्तरफा मालकान कानून को तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed