फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers surrounded the market committee office

Fatehabad News: किसानों ने घेरा मार्केट कमेटी कार्यालय

Mon, 20 Apr 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the market committee office
भट्टूकलां में मार्किट कमेटी सचिव निशांत का घेराव करते किसान। स्त्रोत : संवाद - फोटो : 1
भट्टू कलां। गेहूं खरीद के दौरान नई शर्तों और तकनीकी समस्याओं से नाराज किसानों ने सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों ने खरीद प्रक्रिया सरल करने और पोर्टल दिक्कतें दूर करने की मांग उठाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भट्टू कलां की अनाज मंडी में किसान सभा के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता किसान नेता सुरजमल जाखड़ ने संभाली जबकि संचालन सुभाष चंद्र भादू ने किया। सभा में कई किसान नेताओं ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पीक सीजन के दौरान नई शर्तों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बायोमेट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर नंबर प्लेट के साथ फोटो अपलोड जैसी शर्तें व्यावहारिक नहीं हैं। इन प्रक्रियाओं ने खरीद की गति धीमी कर दी है, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने यह भी बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल बार-बार तकनीकी खराबी दिखाता है। कई बार सर्वर डाउन हो जाता है जिससे गेट पास और सत्यापन की प्रक्रिया रुक जाती है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जब काम नहीं होता तो किसानों में नाराजगी बढ़ती है।
इस स्थिति ने मंडियों का कामकाज प्रभावित कर दिया है और अव्यवस्था का माहौल बन गया है। किसान नेताओं ने मांग रखी कि बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो अपलोड जैसी जटिल शर्तें तुरंत हटाई जाएं। पुरानी प्रणाली के अनुसार खरीद शुरू की जाए ताकि प्रक्रिया सरल बने। उन्होंने यह भी कहा कि हर किसान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए और भुगतान समय पर खातों में पहुंचे।
उठान कार्य में तेजी लाने और किसानों को मंडी में सम्मानजनक सुविधा देने पर भी जोर दिया। धरने के दौरान किसानों ने गेहूं पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग भी उठाई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर रिछपाल सिंह, मुनीष कुमार, साधुराम, बीर सिंह, राकेश कुमार, मांगे राम, भरत सिंह, सतबीर सिंह, प्रेम शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed