फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   farmers started agitation

खरीद ना होने से भड़के किसान, किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
farmers started agitation
टोहाना। अनाज मंडी में आढ़तियों की हड़ताल के चलते किसान की फसल की खरीद न शुरू होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गांव कन्हडी में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशअध्यक्ष जोगिन्द्र नैन की अध्यक्षता में किए गए प्रश्नमें किसानों ने जमकर सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार अपने किए सभी वायदों से पीछे हट रही है। फसल की खरीद नहीं हो पा रही है। उन्होने खटटर सरकार मुर्दाबाद व मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मौक पर प्रदशन की सुचना मिलने पर एसडीएम नवीन कुमार, मार्किट कमेटी सचिव पूनम, डीएसपी उमेद सिंह व थाना शहर प्रभारी सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया तथा एसडीएम ने शीघ्र खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया। किसान नेता महाराज सिंह कन्हडी ने कहा कि वो अपनी समस्या को सरकार तक पहुचाने के लिए इक्कठे हुए है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने मांग नहीं मानी तो आने वाले समय में आस-पास के गांवों की बैठक कर आन्दोलन को तेज करेगे, गांवों की बैठक कर नाकेबन्दी कर देगे अगर उनकी मांग नहीं मानी गई। भारतीय किसान युनियन के प्रदेशअध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह नैन ने बताया कि आज किसान की फसल खेत में बारिश के पानी में भीग रही है। सरकार अब तक सरसों की दस प्रतिशत की खरीद भी नहीं कर पाई है। गेहू की खरीद भी नहीं हो पा रही वही सरकार झुठा दावा कर रही है कि वो दाना-दाना खरीदेगी। उन्होनें चतेवानी की कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वो करोना को ध्यान मे रखते हुए मंडियों को घेराव करेगे व अपनी फसल को सडकों पर गिरा देगे। फोटो- ज्ञापन देते किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed