{"_id":"65d4d84aeabd333077045c78","slug":"farmers-stand-firm-in-ayalki-still-peace-on-big-banks-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-113050-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अयाल्की में डटे किसान, बड़े नाकों पर अभी भी शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अयाल्की में डटे किसान, बड़े नाकों पर अभी भी शांति
विज्ञापन
टोहाना में बैठक के बाद प्रदर्शन करते हुए किसान
फतेहाबाद/टोहाना। किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान को लेकर गांव अयाल्की में अभी भी किसान पक्का मोर्चा लगाकर बैठे हैं। वहीं जिले से पंजाब को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर पुलिस की बैरिकेडिंग जारी है और यहां पर फोर्स तैनात है। हालांकि सभी नाकों पर शांति है। वहीं दूसरी ओर किसान संगठनों ने मंगलवार को बैठक करके बुधवार को भाजपा कार्यालयों के घेराव की रुपरेखा तैयार की।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई, जिसमें किसानों द्वारा भाजपा कार्यालय के घेराव की रूपरेखा तैयार की गई। मनदीप नथवान ने बताया कि बुधवार को फतेहाबाद में स्थित भाजपा के जिला कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार अपनी मनमानी कर रही है और किसानों की मांगों को नहीं मान रही है। कई अहम बिंदुओं को लेकर भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को दिल्ली में किसान नेताओं की बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसकी अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।
टोहाना में क्षेत्र के किसान व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन नैन के जिला प्रधान लाभ सिंह व कामरेड जगतार सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर भाजपा के जिला कार्यालय पर 11 बजे से 3 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस उपरांत सरकार का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में जिले भर से किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद करेंगे। सरकार किसानों के साथ किए वादे से मुकर गई है जिसके चलते किसानों का प्रदर्शन जारी है। ऐसे में सरकार को अपना वादा याद दिलाने व उसे पूरा करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।