फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers stand firm in Ayalki, announcement of toll plaza free today

Fatehabad News: अयाल्की में डटे किसान, आज टोल प्लाजा फ्री का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers stand firm in Ayalki, announcement of toll plaza free today
फतेहाबाद। फतेहाबाद में किसानों के दिल्ली कूच को लेकर गांव अयाल्की के पास अखिल भारतीय खेती बचाओ संघर्ष समिति के किसान पक्का मोर्चा लगाकर बैरिकेड्स के आगे लगातार तीसरे दिन भी बैठे रहे। हालांकि दिल्ली कूच के लिए किसान बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। भारी पुलिस बल व पैरामिलिट्री को यहां पर तैनात किया गया है। वहीं पंंजाब के साथ लगती सीमाओं पर भी पंजाब के किसानों की कोई हलचल नजर नहीं आ रही है। हालांकि एहतियात के तौर पर अभी भी यहां पर बख्तरबंदी जारी है। पंजाब में रेल रोके जाने का जाखल जंक्शन पर मिला-जुला असर रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को होने वाले भारत बंद में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, भारतीय किसान यूनियन चढूनी व भारतीय किसान यूनियन उगराहां उतर आई हैं। तीनों संगठनों ने वीरवार को अपनी अलग-अलग बैठक की और दो संगठनों ने टोल प्लाजा बंद करवाने तथा एक संगठन ने रतिया में मार्च निकालने का एलान किया है। फतेहाबाद में अलग-अलग तरीके से किसानों ने अपना विरोध शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने तीन दिन पहले रतिया के गुरुद्वारा अजीतसर से दिल्ली के लिए कूच किया था, लेकिन प्रशासन ने उनको गांव अयाल्की के रंगोई नाले पर बैरिकेड्स लगाकर व सड़क पर गड्ढे खोदकर आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद से ही अयाल्की में किसान पक्का धरना लगाकर बैठे हैं। उनके लिए गुरुद्वारा अजीतसर से भोजन भेजा जा रहा है। किसान यहां पर हुक्का गुड़गुड़ाते हुए व आपस में हंसी मजाक करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसानों के समर्थन में हरियाणा के किसानों द्वारा 16 फरवरी को टोल फ्री करने का एलान किया गया है। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की वीरवार को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में हुई राज्य कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने की। मनदीप नथवान ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्वक दिल्ली सरकार को जगाने के लिए निकले हैं, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार जगह-जगह उनके रास्तों में रुकावटें पैदा कर रही हैं। उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। यही नहीं हरियाणा सरकार ने अपना क्रूर चेहरा दिखाते हुए किसानों पर गोलियां तक चलाने से गुरेज नहीं किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के किसानों के समर्थन में किसान संघर्ष समिति द्वारा 16 फरवरी को प्रदेशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सभी टोल फ्री किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना में 7 गांवों के मुख्य मार्ग होंगे बंद

शहर के हिसार रोड स्थित पक्का मोर्चा स्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान लाभ सिंह ने की। जिला प्रधान लाभ सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 फरवरी को ग्रामीण भारत को बंद करने का निर्णय किया गया, जिसके चलते शहर के साथ लगते सात गांवों में मुख्य रास्तों को ब्लॉक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में रेलवे रोड पर पुल के पास, शहर के साथ लगते गांव डांगरा, जमालपुर, कमालावाला, बलियाला, कंहड़ी, समैन व सिंबलवाला आदि मुख्य मार्गों को बंद किया जाएगा।

भाकियू चढूनी भी करवाएगा टोल बंद
भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष संदीप बिसला ने बताया कि वीरवार को भाकियू चढूनी के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में गांव चढूनी में पूरे राज्य के किसानों की कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि पंजाब के किसानों के समर्थन में शुक्रवार को पंजाब व उत्तर प्रदेश में टाेल प्लाजा बंद करवाए जाएंगे। 17 फरवरी को सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। किसान संगठनों की सरकार से बात चल रही है और अगर बात सिरे नहीं चढ़ती तो 18 फरवरी को बैठक करके अगला निर्णय लिया जाएगा।

उगराहां संगठन निकालेगा मार्च
रतिया में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन उगराहां की बैठक प्रधान निर्भय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में किसानों ने ऐलान किया कि पंजाब के किसानों के समर्थन में रतिया में मार्च निकाला जाएगा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी।


जाखल में किसानों चार घंटे जाम रखा रेलवे ट्रैक
पंजाब में 4 घंटे के रेल रोके जाने का जाखल में मिला जुला असर देखने को मिला। किसान यूनियन एकता उगराहां ने जहां मानसा रेलवे स्टेशन के समीप व बुढलाडा रेलवे स्टेशन पर रेल लाइनों के बीच किसान यूनियन डकौंदा के नेतृत्व में किसानों मे दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रैक को जाम रखा। हिसार लुधियाना पर रेलवे गाड़ियों का आवागमन रोजाना की तरह सुचारू रूप से होता रहा। हालांकि इस बीच जाखल से कोई गाड़ी नहीं गुजरती है। इसके चलते ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed