{"_id":"67ae298808ec9e70da07dff4","slug":"farmers-staged-a-symbolic-protest-against-not-getting-dap-and-urea-in-nahla-packs-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129290-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों ने सांकेतिक धरना देकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों ने सांकेतिक धरना देकर जताया विरोध
Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति नहला के कार्यालय के बाहर किसान डीएपी व यूरिया खाद की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए
भूना। किसानों को जरूरत के अनुसार डीएपी व यूरिया खाद नहीं मिलने से खफा पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन की टीम ने वीरवार को सहकारी समिति पैक्स नहला पर एक दिन का सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में डीएपी एवं यूरिया खाद नहीं आई तो 8वें दिन यहां पर ताला जड़कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
धरने में मुख्य वक्ता संगठन के जिला प्रधान ओमप्रकाश मंडा थे। जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कमल सिंह ने की। किसान नेता मंडा ने कहा कि विभिन्न फसलों की बुवाई के समय पर हर साल खाद की किल्लत हो जाती है, क्योंकि प्रदेश सरकार समय रहते खाद का स्टाॅक नहीं करती, जिसके चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। किसानों ने मांग की है कि उन्हें जरूरत के अनुसार डीएपी उपलब्ध करवाया जाए ताकि समय पर गेहूं की फसल में आवश्यकता अनुसार खाद डाली जा सके।
उन्होंने कहा कि न तो सहकारी समितियों में खाद मिल रही है और न ही निजी दुकानों में पर पर्याप्त खाद उपलब्ध है। किसानों ने अधिकारियों पर अपने चहेतों को तुरंत खाद उपलब्ध करवाने के आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते खेती लगातार घाटे का सौदा हो रही है। दूसरी तरफ उनको फसलों के भी उचित भाव नहीं मिल रहे हैं, इसलिए किसान लगातार कर्ज में डूब रहा है।
विज्ञापन
उधर, सहकारी समिति (पैक्स) के सचिव साधु राम ने बताया कि उन्होंने नहला के किसानों के लिए यूरिया एवं डीएपी खाद को लेकर डिमांड सरकार के पास भेजी हुई है। पिछले कई दिनों से यहां खाद नहीं आ रही है। अगर दूसरी सहकारी समिति में खाद मिलती है तो नहला के किसानों को अवश्य उपलब्ध करवाने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर बलवान सिंह नहला, छिंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह मोचीवाली, आत्माराम, मेनपाल सिंह, जयवीर सिंह, सुरेश कुमार मुंड आदि मौजूद रहे।