फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers staged a sit-in protest over non-payment of claims for stolen mobile phones

Fatehabad News: चोरी हुए मोबाइल फोन का क्लेम न देने पर किसानों ने दिया धरना

Mon, 16 Feb 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in protest over non-payment of claims for stolen mobile phones
भूना।पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन से जुड़े हुए लोग बजाज फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर एक द - फोटो : छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
भूना। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन ने सोमवार को बजाज फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता संगठन के ब्लॉक प्रधान कमल सिंह ने की, जबकि संचालन मोचीवाली के कुलदीप बेनीवाल ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव दिगोह निवासी सुखविंदर पंडाल ने करीब 10 महीने पहले उकलाना रोड स्थित चॉइस मोबाइल से बजाज फाइनेंस के माध्यम से आईफोन 16 खरीदा था। 25 जनवरी 2026 को सफर के दौरान उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई तथा बजाज इंश्योरेंस कंपनी को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

संगठन के नेताओं का आरोप है कि बीमा कंपनी ने यह कहकर क्लेम देने से मना कर दिया कि गुम या चोरी हुए मोबाइल का क्लेम पॉलिसी में कवर नहीं होता। इस पर किसान संगठन ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को उठाया, क्योंकि सुखविंदर पंडाल लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। किसान नेताओं ने चॉइस मोबाइल संचालक दीपक नारंग से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्लेम की जिम्मेदारी दुकानदार की नहीं है, यह बीमा और फाइनेंस कंपनी का विषय है। इसके बाद किसान नेता बजाज फाइनेंस कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने भी क्लेम देने से इनकार कर दिया। शनिवार को इस संबंध में भूना थाने में कंपनी अधिकारियों और किसान नेताओं की बैठक भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि उपभोक्ता को न्याय नहीं मिला तो 16 फरवरी को बजाज इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। उसी के तहत सोमवार को बजाज इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि राकेश कुमार ने कहा कि पॉलिसी की शर्तों के अनुसार चोरी और गुमशुदगी का प्रावधान शामिल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग कंपनी पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed