{"_id":"65943ed38ea70427900cb85c","slug":"farmers-staged-a-protest-in-front-of-mlas-office-hung-memorandum-on-pegs-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-10745-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों ने विधायक कार्यालय के सामने दिया धरना, खूंटे पर टांगा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों ने विधायक कार्यालय के सामने दिया धरना, खूंटे पर टांगा ज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी, गुंडागर्दी, बिजली निगम द्वारा बिजली बिलों में सिक्योरिटी चार्ज सहित कई मुद्दों को लेकर विधायक लक्ष्मण नापा के कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना दिया। धरने के दौरान बुढलाड़ा रोड पर किसानों ने एक तरफ जाम लगा दिया। शहर थाना अध्यक्ष जयसिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रैफिक को संभाला। बाद में समिति सदस्यों ने कार्यालय के सामने खूंटे पर ज्ञापन टांग दिया।
समिति के प्रदेश संयोजक मनदीप सिंह ने कहा कि रतिया क्षेत्र में नशाखोरी व गुंडागर्दी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई रोक नहीं लगाई गई है। नशेड़ी किस्म के लोग आए दिन शहर में गुंडागर्दी करते हैं। नशे के कारण कई घर उजड़ गए। मगर पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। वहीं बिजली निगम द्वारा सिक्योरिटी चार्ज लगाकर प्रत्येक उपभोक्ता से हजारों रुपये की राशि वसूली जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा मजबूरी में पराली जलाई जाती है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा नागपुर क्षेत्र में कई किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनको अगर वापस नहीं लिया गया तो किसान संघर्ष समिति चौकी के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी।
रतिया नगरपालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है और अधिकारियों की बजाय दलालों के सहारे चल रही है। आम जनता वहां काम करवाने के लिए आए तो काम नहीं होता और जो व्यक्ति दलालों के जरिए रिश्वत दे देता है, उसके काम घर बैठे करवा दिए जाते हैं। नगरपालिका में भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह विधायक को ज्ञापन देने आए थे, लेकिन विधायक उनके आंदोलन को देखते हुए पहले ही चले गए। इसके बाद किसानों ने ज्ञापन को विधायक कार्यालय के आगे टांग दिया और नारेबाजी करके चले गए।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान गुरुप्यार सिंह, सुखदीप सिंह, कमल बरार, मनजीत, पूर्ण माजरा, ओमप्रकाश हासंगा, निर्मल पिलछिया, गगी बादलगढ़, प्रतिपल खोखर, प्रेम खोखर, सुखदीप रंधावा, इंद्रजीत समरा, गुरलाल नथवान सहित कई सदस्य मौजूद थे।