फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers scared of strong wind and cloudy sky, two degree drop in temperature

Fatehabad News: तेज हवा व आसमान में बादलवाही से सहमे किसान, तापमान में दो डिग्री की गिरावट

Fri, 17 Mar 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers scared of strong wind and cloudy sky, two degree drop in temperature
आसमान में छाए बादल।
फतेहाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव से शुक्रवार को फतेहाबाद में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं तेज हवा भी चलती रही। तेज हवा व आसमान में बादलों को देखकर किसान सहमे दिखाई दिए। वहीं हवा चलने के कारण दिन के तापमान में भी कमी देखी गई। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज हवा चलने लगी। हवा चलने व आसमान में हल्की बादलवाही के कारण तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आई है। फतेहाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। 13.7 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल जिले में सरसों की फसल की कटाई चल रही है, वहीं गेहूं की फसल को अंतिम सिंचाई दी गई है। ऐसे में अगर बारिश के साथ हवा चलती है तो किसानों की सरसों व गेहूं की फसल बिछ जाएगी और उनको नुकसान होगा।
विज्ञापन

बड़ोपल के किसान रामसिंह, धांगड़ के हरिओम व बनमंदोरी के सीताराम ने बताया कि सरसों की कटाई का काम जारी है और गेहूं की फसल की सिंचाई की गई है। ऐसे में अगर बारिश के साथ हवा चलती है तो दोनों फसल बिछ जाएंगी और किसानों को नुकसान होगा। इससे सरसों की कटाई में दिक्कत आएगी। उन्होंने बताया कि जब बारिश की आवश्यकता थी, तब बारिश नहीं हुई और अब फिर से मौसम खराब हो रहा है, जिससे गेहूं की पकी हुई फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं सरसों की फसल की कटाई का काम अब आरंभ हो गया है और तेज हवा व बारिश के कारण सरसों का दाना गिर जाएगा और फसल अगर झुक जाएगी तो उसकी कटाई में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं व सरसों की पछेती फसल की कटाई का समय आ गया है। अगर ऐसे में तेज हवा चलती रही और बारिश होती है, तो अब गेहूं व सरसों दोनों को नुकसान हो सकता है। आसमान में बिजली चमकने से चने की फली भी थोथी हो सकती है।

डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद

पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बारिश की संभावना बन गई है। 17 मार्च से 20 मार्च के बीच प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। अगले तीन दिनों में तापमान में हल्की गिरावट भी आएगी।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed