फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protested against the commission agent alleging fraud

Fatehabad News: धोखाधड़ी का आरोप लगा आढ़ती के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Dec 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 29 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against the commission agent alleging fraud
रतिया। गांव अहरवां और बीराबदी के दो किसानों ने अनाज मंडी व्यापारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन किसान संगठन के सदस्यों ने एसडीएम को शिकायत सौंपकर व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि आढ़ती ने उनके खातों में स्वयं पैसा जमा करवाया और फिर उसी राशि को सेल्फ चेक के माध्यम से निकाल लिया। सभी क्लियर हुए चेकों पर आढ़ती के अपने हस्ताक्षर मौजूद हैं। इससे स्पष्ट होता है कि लेन-देन किसानों की जानकारी या सहमति के बिना किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद आढ़ती ने खाली चेकों का दुरुपयोग कर किसानों को कर्जदार दिखाते हुए करोड़ों रुपये के झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए। इस धोखाधड़ी से किसान परिवार गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट में फंस गए हैं। पीड़ित किसानों ने बैंक रिकॉर्ड और चेकों की फोरेंसिक जांच कराए जाने तथा दोषी आढ़ती और उसके सहयोगियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहा) के जिला प्रधान निर्भय रतिया ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो यूनियन आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मौके पर जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, शहरी प्रधान कर्मा सिंह, सचिव गगन भुल्लर, मुंदरी भोला, काला सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed