फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protest against the arbitrariness of insurance companies

Fatehabad News: बीमा कंपनियों की मनमानी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Mon, 27 Oct 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against the arbitrariness of insurance companies
भट्टूकलां में अधिकारी को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते किसान। स्त्रोत कृष्ण चंद्र
फतेहाबाद। ऑब्जेक्शन के नाम पर बीमा कंपनियों की मनमानी के विरोध में किसानों ने सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले भट्टूकलां में सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने तहसील कार्यालय के बाहर धरना देकर बीमा कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता सुभाष चंद्र भादू ने की तथा संचालन रोहताश डूडी ने किया। प्रदर्शन में किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर बीमा कंपनियों द्वारा क्लेम न देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

किसानों ने ऑब्जेक्शन हटा तुरंत क्लेम जारी करवाने और सरकार द्वारा सेम व बारिश के जलभराव से प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इस अवसर पर मा. हनुमान सिंह, कृष्ण चन्द्र, सोहन लाल, मनोहर लाल, मुनीष कुमार, रिछपाल सिंह, जगदीश चंद्र सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed