फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers Protest against JJP MLA in Tohana of Haryana

टोहाना: सामान खरीदने गए जजपा विधायक और किसानों के बीच गाली-गलौच, वीडियो वायरल

Tue, 01 Jun 2021 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Jun 2021 02:21 PM IST
सार

किसानों ने कहा कि प्रदर्शन करना किसानों का अधिकार है, जो संविधान ने दिया हुआ है। वहीं विधायक ने कहा कि जब वे घर के लिए सामान खरीदने गए, उस समय भी विरोध किया गया, जो निंदनीय है।
 

विज्ञापन
Farmers Protest against JJP MLA in Tohana of Haryana
टोहाना में बैठक करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोहाना के थाना रोड से बाजार से सामान खरीदकर वापस जा रहे जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली की गाड़ी को किसानों ने घेर लिया। काफी देर तक किसान विरोधस्वरूप नारेबाजी करते रहे। विधायक ने डीएसपी बिरम सिंह को बुलाकर किसानों द्वारा गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


इसी बीच किसान आक्रोशित होकर विधायक की तरफ बढ़ने लगे। इस पर विधायक भी भड़क उठे और उन्होंने एक युवक को धमकाना शुरू कर दिया। इसी बीच दूसरे किसानों ने नारेबाजी करते हुए विधायक को गालियां निकाली। किसानों ने विधायक की बेटी के बारे में भी अपशब्द बोले। बड़ी मुश्किल से डीएसपी बिरम सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर विधायक को वहां से भेजा। दोनों तरफ से हुए गाली-गलौच की वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुई है।
विज्ञापन



माफी नहीं मांगने पर दी रोड जाम की चेतावनी
इस घटनाक्रम के बाद किसान नेताओं ने हिसार रोड स्थित टाउन पार्क के पास बैठक करते हुए विधायक देवेंद्र सिंह बबली से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बुधवार सुबह 9 बजे तक विधायक ने माफी नहीं मांगी तो उसके बाद चंडीगढ़ रोड को जाम कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता रणजीत सिंह ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने एलान किया है कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक वे भाजपा-जजपा नेताओं के कार्यक्रम नहीं होंगे देंगे। उन्होंने बताया कि किसानों के पास सूचना आई कि विधायक सामान्य अस्पताल में आ रहे है तो वे मौके पर पहुंच गए, लेकिन विधायक कार्यक्रम में नहीं आए। इसी बीच किसानों के पास विधायक के शहर थाना के पास होने की जानकारी पहुंची तो वहां जाकर किसान प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना किसानों का अधिकार है, जो संविधान ने दिया हुआ है। मगर विधायक ने अन्नदाता को गालियां देकर शर्मनाक काम किया है।

विधायक को पार्टी से निष्कासित करने की मांग
किसान नेताओं ने जननायक जनता पार्टी से विधायक देवेंद्र बबली को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे विधायक के खिलाफ पार्टी को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

विधायक बोले, मैं भी किसान परिवार से हूं
इस पूरे मामले पर विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे अपने घर के लिए सामान खरीदने के लिए बाजार में गए थे। जब सामान खरीदने के बाद अन्य दुकान पर जाने लगे तो सामने से एक हरे रंग की गाड़ी में कुछ लोग आए, जिन्होंने अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। विधायक ने कहा कि उक्त लोगों ने गालियां देते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान जब किसानों के रूप में आए इन भेड़ियों को समझाने का प्रयास किया तो वे लोग नहीं माने, जिसके बाद वे स्वयं गाड़ी से उतर आए। 


बबली ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से संबंध रखते है, किसी के लिए गलत भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि किसान के रूप में इन भेड़ियों को वे कहना चाहते है कि वे पिछले लंबे समय से किसी सार्वजनिक प्रोग्राम में नहीं जा रहे है, आज दिव्यांगजनों को वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम होना था, उसमें भी विरोध के लिए पहुंच गए तो कार्यक्रम में नहीं गए। जब वे घर के लिए सामान खरीदने गए, उस समय भी विरोध किया गया, जो निंदनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed