फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers movement has huge impact on roadways, loss of Rs 20 lakh in 10 days

Fatehabad News: किसान आंदोलन का रोडवेज पर भारी असर, 10 दिन में 20 लाख का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers movement has huge impact on roadways, loss of Rs 20 lakh in 10 days
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस। संवाद
फतेहाबाद। किसान आंदोलन के चलते बंद हुए रास्तों के कारण जिले से पंजाब को जाने वाली बसों का संचालन पिछले 10 दिनाें से रुका हुआ है। यही नहीं फतेहाबाद से रतिया व अंबाला से होकर चंडीगढ़ जाने वाली बसों का रूट भी बढ़ गया है। गांवों से होकर इन बसों को निकाला जा रहा है। जिस कारण रोडवेज का तेल भाड़ा तो बढ़ा ही है, साथ ही रूट बंद होने से रोडवेज को 10 दिन में 20 लाख रुपये कर नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में किसान आंदोलन के चलते 10 फरवरी को रतिया से पंजाब बुढ़लाडा जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड्स लगाकर इसे बंद कर दिया था। इसी प्रकार टोहाना में पंजाब को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-148बी, हांसपुर रोड को बंद कर दिया गया। 14 फरवरी को रतिया के गुरुद्वारा अजीतसर से जब हरियाणा के किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया तो प्रशासन ने फतेहाबाद से रतिया को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर गांव अयाल्की के रंगोई नाले पर बैरिकेडिंग करके यहां पर गड्ढ़े खोद दिए। जिस कारण फतेहाबाद का रतिया व पंजाब से संपर्क पूरी तरह से टूट गया। इसके अलावा फतेहाबाद से वाया दरियापुर होकर सरदूलगढ़ का रूट भी बंद कर दिया गया। फतेहाबाद व टोहाना से पंजाब के पातड़ा होकर चंडीगढ़ को जाने वाली बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है। वैष्णों देवी के लिए कटड़ा जाने वाली बसों का भी संचालन रुक गया है।
विज्ञापन



रतिया व चंडीगढ़ के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का सहारा
फतेहाबाद से रतिया की स्टेट हाईवे पर दूरी 24 किलोमीटर है, लेकिन अयाल्की के पास नाका लगा होने की वजह से रोडवेज को वाया गांव भिरडाना, अयाल्की, अहरवां होकर बसों का संचालन करना पड़ रहा है। इसी प्रकार रतिया के लिए दूसरा रास्ता वाया ढाणी ठोबा, अयाल्की से रतिया है। जिस कारण बसों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है और यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए लंबे समय का इंतजार करना पड़ रहा है। अमुमन बस में सीधे रास्ते से रतिया के लिए आधा घंटे का रास्ता है, लेकिन अब लोगों को 1-1 घंटे बाद ही रतिया या फतेहाबाद पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज को प्रतिदिन 2 लाख रुपये का नुकसान
पंजाब के रूटों पर बसें न चलने के कारण रोडवेज को पिछले 10 दिनों में 20 लाख रुपये तक का नुकसान हो चुका है। अभी आगे भी बसों के चलने की कोई उम्मीद नहीं है और रोडवेज का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। फतेहाबाद से पंजाब के सभी क्षेत्रों में जाने वाली बसों के करीब 40 फेरे बंद पड़े हैं। रोडवेज को सभी रूटों पर प्रतिदिन 2 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।


कोट
पंजाब क्षेत्र में फतेहाबाद से बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है। जिसका नुकसान रोडवेज को हो रहा है। पिछले 10 दिनों में करीब 20 लाख का नुकसान हो चुका है। रतिया व अंबाला के लिए बसें गांवों से निकालकर चलाई जा रही हैं। लेकिन इनकी संख्या भी कम है, क्योंकि यात्री भी इतने नहीं आ रहे हैं। रोडवेज की सभी बसों का प्रतिदिन का सफल 40 से 42 हजार किलोमीटर था, लेकिन अब यह घटकर 33 से 34 हजार किलोमीटर घटकर रह गया है।
-रामसिंह ढाका, डिपो इंचार्ज, बस स्टैंड, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed