फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers held Panchayat at the block near Ayalki, Mahapanchayat will be held on 10th

Fatehabad News: अयाल्की के पास नाके पर किसानों ने की पंचायत, 10 को होगी महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers held Panchayat at the block near Ayalki, Mahapanchayat will be held on 10th
फतेहाबाद। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के दो संगठनों ने संघर्ष के अलग-अलग ऐलान किए हैं। भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ संघर्ष समिति गांव अयाल्की के पास लगाए गए अपने नाके पर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए 10 मार्च को महापंचायत का ऐलान किया है। वहीं पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने 8 मार्च को पैदल दिल्ली कूच का ऐलान किया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में बुधवार को अयाल्की के पास भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ किसान संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समिति के प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला व सिरसा के प्रधान बलदेव सिंह सिरसा ने भाग लिया। जरनैल सिंह मलवाला ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन ने अयाल्की के पास रंगोई नाले को खोलकर अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन पहले से ही मांग कर रहे थे कि आम जनता की सुविधा के लिए इस मार्ग को खोल दिया जाए। प्रशासन को यहां तक कहा गया था कि अगर प्रशासन यह मार्ग खोल देता है तो हम भी हमारे ट्रैक्टर यहां से हटाकर सड़क के साइड में खड़े कर देंगे। अब सड़क के साइड में धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संघर्ष समिति सरकार से अपनी 10 मांगों को मनवाने के लिए अभी भी कायम है और जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, अयाल्की रंगोई नाले के पास उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ किसान संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता राम जाट ने बताया कि किसानों के आंदोलन को और मजबूत करने के लिए 10 मार्च को इसी धरनास्थल पर किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत में भारी संख्या में महिला किसान भी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि महापंचायत में ताई सुदेश कंडेला व कलाकार सोनिया मान भी विशेष तौर पर भाग लेंगी। इस महापंचायत में आंदोलन की अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पगड़ी संभाल जट्टा यूनियन करेगी दिल्ली के लिए पैदल मार्च
वहीं दूसरी ओर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने 8 मार्च को दिल्ली के लिए पैदल मार्च का ऐलान किया है। समिति के प्रदेश संयोजक मनदीप सिंह नथवान ने बताया कि उनके संगठन ने फैसला लिया है कि वह 8 मार्च को दिल्ली पैदल मार्च में भाग लेंगे। 8 मार्च को हिसार से दिल्ली के लिए पैदल किसान कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed