फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers got fertilizer after waiting for four hours

चार घंटे इंतजार के बाद किसानों को मिली खाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers got fertilizer after waiting for four hours
फतेहाबाद इफको केंद्र के बाहर यूरिया खाद के लिए लाइन में खड़े किसान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गेहूं की बिजाई का कार्य खत्म होने के बाद किसानों को अब यूरिया खाद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार को सुबह किसानों की यूरिया खाद को लेकर लंबी लाइन देखने को मिली। इफको केंद्र पर सुबह 10 बजे ही किसान यूरिया लेने पहुंच गए।
विज्ञापन

इफको कर्मचारियों ने किसानों को समझाया कि अभी खाद नहीं आई है, वो बिना वजह लाइन में न खड़े हों। मगर किसान लाइन में लगे रहे। आखिरकार चार घंटे बाद दोपहर एक बजे यूरिया के तीन हजार कट्टे केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद प्रति किसान पंद्रह कट्टे वितरित किए गए। इफको केंद्र के कर्मचारी दलीप सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर यूरिया खाद के तीन हजार बैग हिसार से आए हैं, उन्हें किसानों में बांट दिया गया है।
विज्ञापन

पहले डीएपी, अब यूरिया के लिए कड़ाके की ठंड में परेशान किसान
किसानों को कड़ाके की ठंड में भी राहत नहीं मिल रही है। पहले डीएपी के लिए लाइनों में लगे रहे, तो अब यूरिया के लिए चार से पांच घंटे तक लाइन लग रही है। इफको केंद्र पर आए किसानों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने न डीएपी के लिए व्यवस्था बनाई और न ही अब यूरिया के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। अगर पर्याप्त मात्रा में समय पर किसानों को डीएपी मिल जाती तो बेहतर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव दौलतपुर में किसानों को किया गया जागरूक
उधर, इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने गांव दौलतपुर में किसान सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता चंडीगढ़ से आए इफको के वरिष्ठ प्रबंधक कुलदीप कुमार ने की जबकि मुख्य अतिथि ब्रांच मैनेजर महेंद्र सिंह रहे। पैक्स प्रबंधक महेंद्र सिंह, विक्रेता ओमप्रकाश सहित गांव दौलतपुर के 80 से अधिक किसानों ने इसमें भाग लिया। सभा में किसानों को रासायनिक उर्वरक यूरिया को आवश्यकता से अधिक उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। कुलदीप कुमार ने किसानों को यूरिया के विकल्प के रूप में इफको द्वारा निर्मित नैनो यूरिया की जानकारी दी गई। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नैनो यूरिया के एक कण का आकार 25-50 नैनो मीटर का होता है, जिससे सतही क्षेत्रफल कई गुणा बढ़ जाता है। 500 एमएल नैनो यूरिया एक बैग यूरिया जितना लाभ देती है और नाममात्र प्रदूषण करती है।

कोट
जब भी इफको केंद्र पर यूरिया खाद का स्टॉक आता है तो तुरंत ही कर्मचारियों द्वारा वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाता है। शनिवार को भी तीन हजार कट्टे वितरित किए गए हैं।
- गुरप्रीत सिंह, क्षेत्र अधिकारी इफको
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed