फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers arrived to surround Panchayat Minister residence in Fatehabad

Fatehabad: पंचायत मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे किसान; पुलिस से हुई हल्की धक्का-मुक्की, महिला हुई चोटिल

Mon, 11 Sep 2023 02:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 11 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र ने बताया कि प्रदेश में घग्गर से आई बाढ़ के चलते जो फसलों का नुकसान हुआ है, उसके मुआवजे की भरपाई की मांग को लेकर किसान यहां पहुंचे थे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया है।

विज्ञापन
Farmers arrived to surround Panchayat Minister residence in Fatehabad
पुलिस किसानों की झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के आवास का घेराव करने आए किसानों की पुलिस से हल्की धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान एक महिला किसान  रानी देवी घायल हो गई, जो नरवाना ब्लॉक की उप प्रधान है।

विज्ञापन


किसान नेता के अनुसार
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र ने बताया कि प्रदेश में घग्गर से आई बाढ़ के चलते जो फसलों का नुकसान हुआ है, उसके मुआवजे की भरपाई की मांग को लेकर किसान यहां पहुंचे थे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देकर पंचायत मंत्री को अवगत कराया था कि 11 सितंबर को उनके आवास का घेराव किया जाएगा लेकिन मंत्री उससे पहले ही चंडीगढ़ चले गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे। इसी कड़ी में आगे रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा के आवास का भी घेराव किया जाएगा। इस दौरान पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के भाई विनोद बबली जब ज्ञापन लेने के लिए आए तो किसानों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया।  किसानों ने कहा कि डीसी से बड़ा कोई अधिकारी ज्ञापन लेने आएगा तो ही ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed