{"_id":"690104b63a11cced600e2290","slug":"farmers-create-ruckus-at-iffco-centre-protest-against-forced-dispensing-of-nano-medicine-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-142739-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों का इफको केंद्र पर हंगामा, नैनो दवाई जबरन देने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों का इफको केंद्र पर हंगामा, नैनो दवाई जबरन देने पर जताया विरोध
विज्ञापन
जाम लगाकर विरोध जताते हुए किसान। संवाद
टोहाना। रेलवे रोड स्थित इफको केंद्र पर मंगलवार को किसानों ने उस समय हंगामा कर दिया जब उन्हें खाद के साथ नैनो दवाई अनिवार्य रूप से दिए जाने लगी। किसानों ने विरोध जताते हुए केंद्र के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।
वहीं सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (नैन) के जिलाध्यक्ष लाभ सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर पहुंचे कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश महला से बातचीत की। कृषि अधिकारी ने इफको प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसानों को खाद के साथ नैनो दवाई देना वैकल्पिक रखा जाए, अनिवार्य नहीं।
इसके बाद किसानों ने विरोध समाप्त कर खाद लेना शुरू किया। जाम की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ओर जाम खुलवाकर रास्ता शुरू करवाया। इफको मैनेजर सोमनाथ ने बताया कि अब तक प्रत्येक दस बैग खाद के साथ एक बैग नैनो दवाई दी जा रही थी, जिससे किसानों में असंतोष था। अधिकारियों से चर्चा के बाद अब बिना दवाई के खाद वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रत्येक किसान को पांच बैग खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
किसान नेताओं लाभ सिंह, संसार सिंह, रमेश और विनोद ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को खाद के साथ नैनो दवाई जबरन थोप रही थी, जिसका अधिकांश किसानों को कोई उपयोग नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार प्रयोग करना चाहती है तो यह दवाई किसानों को निःशुल्क देनी चाहिए।
किसान नेताओं ने बताया कि पहले बीज वितरण में भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और अब खाद वितरण में समस्या आई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया। अधिकारियों व किसानों की वार्ता के बाद मामला शांत हो गया।