फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers' conference organised on the 13th death anniversary of Comrade Jagmal Singh Nathwan

Fatehabad News: कामरेड जगमाल सिंह नथवान की 13वीं बरसी पर किसान सम्मेलन आयोजित

Wed, 28 Jan 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 28 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers' conference organised on the 13th death anniversary of Comrade Jagmal Singh Nathwan
कामरेड जगमाल सिंह नथवान की बरसी पर आयोजित किसान कन्वेंशन में मौजूद सदस्य।
रतिया। पगड़ी सम्भाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा कामरेड जगमाल सिंह नथवान की 13वीं बरसी को समर्पित कन्वेंशन का शहीद उधम सिंह धर्मशाला में आयोजित किया गया। कन्वेंशन की अध्यक्षता बाबा गुरबचन सिंह और गुरलाल नथवान ने की। मंच संचालन संदीप सिंह और सुखचैन सिंह ने किया।
विज्ञापन

कन्वेंशन को शहीद भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह, देश भगत यादगार हाल के प्रधान कामरेड कुलवंत सिंह संधू और पूर्व विधायक उमेद सिंह सिवाच नै संबोधित किया। प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था आमजन के अधिकारों का हनन कर रही है और अब शहीद भगत सिंह के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। कामरेड कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि बिजली बिल और बीज बिल को जन विरोधी बताते हुए कहा कि देश को कारपोरेट के हवाले किया जा रहा है और जल, जंगल व जमीन पर कब्जे करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पगड़ी सम्भाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के राज्य अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कर्ज मुक्त अभियान की चर्चा करते हुए 23, 24 और 25 फरवरी को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर महापड़ाव को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा, जिला सचिव महेंद्र मोची, ब्लॉक सचिव गगी, गुरपयार बाडा, निर्मल बाडा, ब्लॉक उप प्रधान निशान शोकर, रविन्द्र हजरावा समेत किसान और मजदूर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed