{"_id":"67251c8a5f839198a102752b","slug":"farmers-caught-taking-300-bags-of-dap-fertilizer-out-of-bhattumandi-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-124411-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 300 बैग डीएपी खाद बाहर ले जाते पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 300 बैग डीएपी खाद बाहर ले जाते पकड़े
Fri, 01 Nov 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टूकलां में किसानों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली में पकड़े गए डीएपी खाद के बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
भट्टू कलां। भट्टू कलां में वीरवार रात को डीएपी खाद से भरी दो ट्रॉलियां में 300 बैग पकड़े गए। यह खाद भट्टूकलां से पारता पिरथला ले जाई जा रही थी। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के ब्लॉक प्रधान सतीश बैनीवाल सहित कई किसानों ने खाद के भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को देखकर भट्टू फतेहाबाद रोड पर रुकवा लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।
पुलिस ने डीएपी खाद से भरी दोनों ट्रॉलियों को थाने में खड़ा करवा लिया और सुबह खरीददार, व्यापारी व किसानों को थाने में बुलाकर मामले को सुलझाया। इस समझौते के बाद भट्टू क्षेत्र के मौजूद 100 किसानों को तीन-तीन बैग वितरित कर दी गई। पगड़ी संभाल पट्टा के हलका प्रधान सतीश ने बताया कि किसानों ने उन्हें सूचना दी थी कि भट्टूकलां से डीएपी खाद की दो ट्रॉलियां दूसरे क्षेत्र में ले जाई जा रही है। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई के लिए पुलिस बुलाई थी। बाद में आपसी पंचायती तौर पर मामला सुलझा लिया गया और खाद भट्टू क्षेत्र के किसानों में वितरित कर दी गई।
किसानों का कहना था कि एक तरफ उनको खाद मिल नहीं रही है और ऊपर से यहां के लिए आई खाद को कहीं और भेजा जा रहा है। अब रबी सीजन की फसलों का बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है। खेतों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे में खाद की कमी होने से उनको परेशानी उठानी पड़ रही है।ि