फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers camped at Chandpura Siphon, police also monitoring

Fatehabad News: चांदपुरा साइफन पर किसानों का डेरा, पुलिस की भी निगरानी

Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers camped at Chandpura Siphon, police also monitoring
प्रशासन की तरफ से तैनात की गई पॉकलेन मशीनसंवाद
जाखल। वीरवार को घग्गर का जलस्तर 14700 तक पहुंच गया, जो कि बुधवार के मुकाबले 500 क्यूसेक ज्यादा है। दूसरी तरफ नदी पर किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए किसान चांदपुरा साइफन पर ही डटे हैं और वहीं पर खाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ प्रशासन ने भी पुलिस की तैनाती करते हुए धारा 163 लागू कर दी है। वहीं पंजाब के किसान भी चांदपुरा साइफन पर नजर रखे हुए हैं। सिंचाई विभाग की तरफ से नदी में आने वाली जलखुंबी निकालने के लिए मौके पर पोकलेन मशीन तैनात की गई है। हरियाणा व पंजाब के किसान चांदपुरा साइफन पर बने बांध पर डेरा जमाए हुए हैं और दिन-रात पहरा दे रहे हैं। किसानों ने खाने का प्रबंध भी वहीं पर किया हुआ है। संवाद
विज्ञापन


-

25 हजार मिट्टी से भरे बैग तैयार

सिंचाई विभाग की तरफ से बाढ़ से निपटने के लिए मिट्टी के करीब 25 हजार बैग तैयार रखे हैं। यहां तक की नदी के चांदपुरा साइफन पर प्रशासन ने पोकलेन मशीन को स्थायी तौर पर खड़ा किया हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिकारी फील्ड में उतरकर इसका मुआयना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बाढ़ आई तो ये गांव होंगे प्रभावित

अगर घग्गर में ज्यादा पानी आता है तो जाखल के साथ लगते गांव तलवाड़ा, तलवाड़ी, साधनवास, सिधानी, चांदपुरा, शकरपुरा, मूसाखेड़ा, नडेल, कासिमपुर, गिरनो, उदयपुर सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।


-

प्रशासन बोला जल्द स्थिति होगी कंट्रोल

जाखल के नायब तहसीलदार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट रस्विन्द्र सिंह ने बताया की स्थिति नियंत्रण में है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed