{"_id":"65d71f3bf23708fd5b029c97","slug":"farmers-burnt-effigy-of-bjp-government-in-fatehabad-blocked-sirsa-chandigarh-road-in-dhani-gopal-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmer Protest: फतेहाबाद में किसानों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, ढाणी गोपाल में सिरसा-चंडीगढ़ रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmer Protest: फतेहाबाद में किसानों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, ढाणी गोपाल में सिरसा-चंडीगढ़ रोड किया जाम
Thu, 22 Feb 2024 03:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 22 Feb 2024 03:54 PM IST
सार
फतेहाबाद में लालबत्ती चौक पर किसान इकट्ठा हुए और सरकार की किसानों पर की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि किसान दिल्ली में बैठी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। किसानों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है लेकिन सरकार को किसानों के हितों की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को हरियाणा बार्डर पर रोकने और आंसू गैस के गोले छोड़ने से गुस्साए किसान भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आह्वान पर वीरवार को सड़कों पर उतरे। किसानों ने फतेहाबाद शहर में लालबत्ती चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, वहीं भूना के गांव ढाणी गोपाल में सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान संदीप काजला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई किसान फतेहाबाद में लालबत्ती चौक पर इकट्ठा हुए और सरकार की किसानों पर की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। प्रदर्शन करते हुए किसान लालबत्ती चौक के बीच पहुंचे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। किसान नेताओं ने शंभू बार्डर पर पुलिस द्वारा किसानों पर की गई कार्रवाई का भी जमकर विरोध किया और रोष जताया।
विज्ञापन
जिला प्रधान संदीप काजला ने कहा कि पंजाब के किसान एमएसपी कानून लागू करने, किसानों को कर्जमुक्त करने, किसानों पर दर्ज किए गए केस वापस लेने सहित अनेक जायज मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसान दिल्ली में बैठी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। किसानों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है लेकिन सरकार को किसानों के हितों की कोई परवाह नहीं है।
पंजाब के किसानों को हरियाणा सरकार ने जबरदस्ती बार्डरों पर रोक रखा है। किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, गोलियां चलाई जा रही है। इस मौके पर महिला जिला प्रधान सुदेश गोरखपुर, मांगेराम हसंगा, राजेंद्र नेहरा, दीप चाणचक, जगतार हड़ौली, नसीब कौर, मनप्रीत सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।