फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers burn stubble at 37 places in 24 hours

24 घंटे में 37 जगह किसानों ने जलाई पराली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers burn stubble at 37 places in 24 hours
गांव चिम्मो के खेत में जलती पराली। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/टोहाना। जिले में प्रशासन के लगातार प्रयासों के बावजूद पराली की आग थम नहीं रही है। पिछले 24 घंटे में 37 और जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। इनमें से 30 लोकेशन हरसैक ने भेजी है जबकि सात लोकेशन कृषि विभाग के अन्य सूत्रों से पता चली हैं। अब तक जिले में 265 जगहों पर पराली जल चुकी है। वहीं, पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं के चलते संबंधित गांवों में पराली प्रबंधन के लिए नियुक्त निगरानी कमेटी में शामिल कृषि, राजस्व व पंचायत विभाग के 17 और अधिकारियों/कर्मचारियों व सदस्यों को डीसी जगदीश शर्मा ने नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

नोटिस में सही ढंग से जागरूक न कर पाने का आरोप
डीसी की ओर से जारी किए गए नोटिस में संबंधित जिम्मेदारों पर आरोप लगा है कि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति सही ढंग से जागरूक नहीं किया गया है। इसलिए पराली जलाई गई है। इसके लिए निगरानी कमेटी के सदस्य भी जिम्मेदार हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में पराली जलाने पर अंकुश लगाने को लेकर उपायुक्त जगदीश शर्मा द्वारा जिला, उपमंडल व ग्राम स्तर पर निगरानी कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों में कृषि, राजस्व व पंचायत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

---------
पंचायत मंत्री के गांव बिढाईखेड़ा में भी जली पराली
जिले में कुछ गांव ऐसे हैं, जहां पांच या इससे अधिक जगह पर पराली जलाई गई है। इनमें पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का गांव बिढाईखेड़ा भी शामिल हैं। जिले के गांव मालाहेड़ी व पिरथला में 6-6 तथा बिढ़ाईखेड़ा व बोस्ती में 5-5 जगह पर पराली जलाने की लोकेशन हरसैक द्वारा भेजी गई है। यहां पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। उपायुक्त ने यहां पर नियुक्त निगरानी कमेटी के 17 सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें 6 नंबरदार, 4 पटवारी, 4 ग्राम सचिव, कृषि विभाग से 3 सुपरवाइजर/निरीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
टोहाना क्षेत्र में पराली जलाने के सबसे अधिक मामले
टोहाना विधानसभा क्षेत्र में अब तक पराली जलाने के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 117 फायर लोकेशन मिल चुकी है। एसडीओ मुकेश मेहला को फायर लोकेशन मिली तो वह स्वयं मौके पर पहुंच गए। एसडीओ ने स्वयं पराली में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस दौरान आग की सूचना दमकल विभाग को देकर आग को बुझाया गया।

------------
:: पराली जलाने के जिन गांवों में पांच या इससे ज्यादा मामले आए हैं, वहां के निगरानी कमेटी के जिम्मेदार 17 लोगों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। इन गांवों में फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति सही ढंग से जागरूक नहीं किया जा सका है, इसी कारण किसान पराली को आग लगा रहे हैं।
-जगदीश शर्मा, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed