फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers are being urged to adopt natural farming practices.

Fatehabad News: किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers are being urged to adopt natural farming practices.
फतेहाबाद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से डीपीआरसी हॉल में प्राकृतिक खेती योजना के तहत बुधवार को एक दिवसीय जिलास्तरीय किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती एवं विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए किसानों से अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया तथा कहा कि प्राकृतिक खेती से गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त कर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही कृषि से संबंधित नवीनतम तकनीकों और नवाचारों से भी अवगत करवाया गया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक राजेश सिहाग ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील करते हुए इसके दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गांव दहमन से प्रगतिशील किसान विजेंद्र सिंह और गांव चंद्रावल से प्रगतिशील किसान सूरजभान ने अपने प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए, जिससे अन्य किसानों को प्रेरणा मिली।

जिला मत्स्य अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने किसानों को मत्स्य पालन से संबंधित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जबकि पशुपालन एवं डेयरी विभाग से चिकित्सक डॉ. सुरजीत सिंह ने पशुपालन व डेयरी से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed