फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer who had gone to plant paddy in village Hansawala dies due to electrocution

गांव हांसावाला में धान रोपने गए किसान की करंट लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer who had gone to plant paddy in village Hansawala dies due to electrocution
समैन। टोहाना खंड के गांव हांसावाला में ट्यूबवेल की पाइप में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर लगभग दो बजे की है। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त किसान धान की रोपाई के लिए जमीन को कद्दू करने अपने खेत में पहुंचा था।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार गांव हांसावाला का किसान अमित धतरवाल शनिवार दोपहर अपने खेत में धान रोपने के लिए अपने खेत गया था। जमीन को कद्दू करते वक्त अमित को खेत में सिंचाई के लिए पानी की जरूरत थी। इसके लिए अमित ने ट्यूबवेल चलाने की सोची। जब वह ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो वहां ट्यूबवेल की पाइप में पहले ही करंट आया हुआ था। जैसे ही अमित ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो वह पाइप के साथ चिपक गया। खेतों में काम कर रहे किसानों को काफी देर बाद अमित को करंट लगने की सूचना मिली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक किसान अमित को टोहाना के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed