{"_id":"668c238f17abe13333070bb3","slug":"farmer-union-staged-a-protest-in-front-of-the-municipality-office-demanding-drainage-of-rain-water-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-119101-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बारिश के पानी की निकासी की मांग को किसान यूनियन ने नगर पालिका कार्यालय के सामने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बारिश के पानी की निकासी की मांग को किसान यूनियन ने नगर पालिका कार्यालय के सामने दिया धरना
Mon, 08 Jul 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका की ओर से बारिश के पानी की निकासी नहीं करने व नगरपालिका कार्यालय में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सोमवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह के नेतृत्व में धरना लगा दिया। नगर पालिका कार्यालय के सामने लगे धरने पर प्रशासन व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई।
धरने को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। धरने को लेकर जब नगरपालिका के नवनियुक्त सचिव संदीप कुमार ने यूनियन के सदस्यों को आश्वासन देना चाहा तो वह एसडीएम को मौके पर बुलाने को लेकर अड़ गए। इसके बाद तहसीलदार विजय कुमार मौके पर आए। तहसीलदार व नगरपालिका अधिकारियों ने समस्याओं के हल के लिए शुक्रवार तक का समय मांगा। मगर यूनियन ने चेतावनी दी कि शुक्रवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगरपालिका कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह, गुरदीप सिंह, ब्लाॅक प्रधान गुरप्यार बाड़ा, गुरलाल बाड़ा, नरेंद्र बजाज, बचन सिंह, प्रेम खोखर, इंद्रजीत समरा, प्रगट सिंह, गुरचरण सिंह बादलगढ़, परमजीत सिंह पिलछियां, मिठू सिंह, सुखचैन सिंह, अमरीक सिंह, रणजीत सिंह, प्रदीप सिंह, अजैब सिंह व पार्षद अजमेर सिंह, जसबीर सिंह चौहान आदि ने आरोप लगाया कि रतिया नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। यहां पर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने के बजाय रिश्वत इकट्ठी करने पर जोर दिया जा रहा है। रतिया शहर के सरदूलगढ़ चौक, कैंटर यूनियन ,भगत सिंह चौक, टोहाना रोड, टैक्सी स्टैंड व अन्य स्थानों पर बारिश के समय कई-कई फुट पानी जमा हो जाता है। जिस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर नगरपालिका प्रशासन द्वारा बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन
पानी निकासी के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 25 रिचार्ज बोर भी नगरपालिका अधिकारियों द्वारा लगाए गए थे, लेकिन वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं। उनमें पानी निकासी नहीं हो पाती। तहसीलदार विजय कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अमनदीप ने दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत करके शुक्रवार तक समस्याओं को हल करवाने का आश्वासन दिया।