फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer Suresh Jaglan is earning 40 Lakh Rupees yearly from bee farming

सफलता की कहानी: निजी नौकरी छोड़ शुरू किया मधुमक्खी पालन, अब सालाना 40 लाख रुपये कमाते हैं फतेहाबाद के सुरेश

Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM IST
सार

सुरेश जागलान के नेतृत्व में किसान संगठन बना हुआ है, जिसमें 150 किसान शामिल हैं। ये किसान मिलकर शहद उत्पादन कर रहे हैं। सुरेश जागलान ने बताया कि मधुमक्खी पालन के लिए खुद की जगह होना जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
Farmer Suresh Jaglan is earning 40 Lakh Rupees yearly from bee farming
किसान सुरेश जागलान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद की लगभग 60 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। समय के अनुसार कृषि को ही व्यवसाय में तब्दील किया जा सकता है। मछली पालन, खुंभ उत्पादन, नर्सरी, औषधीय खेती, मधुमक्खी पालन, गुड़ उत्पादन ऐसे व्यवसाय हैं, जो खेती से जुड़े हुए हैं। इन छोटे-छोटे व्यवसायों को अपना कर किसान लाखों रुपये कमा सकते हैं। जिले में करीब तीन सौ किसानों ने ऐसे ही छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर रखे हैं। उन्हीं में से एक किसान सुरेश जागलान भी हैं। आज उनकी पहचान किसान नहीं, बल्कि एक व्यवसायी के रूप में होती है। उनका शहद का कारोबार है। लगभग 40 लाख रुपये का सालाना टर्नओवर है। कई नामी कंपनियां सुरेश द्वारा उत्पादित शहद खरीद रही हैं।

विज्ञापन


गांव जांडली कलां के किसान सुरेश जागलान की बिजनेस प्लानिंग अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी है। महज पांच साल में अपनी मेहनत से वे लाखों रुपये का कारोबार खड़ा कर चुके हैं। एकता हनी के नाम से उनका ब्रांड मशहूर है। बीटेक पास सुरेश जागलान दस साल पहले गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करते थे। वहां की भागदौड़ व शहरी लाइफस्टाइल उन्हें रास नहीं आए। वह जॉब छोड़ कर गांव आ गए और खेती शुरू कर दी। उन्होंने तय किया था कि खेती को ही व्यवसाय बनाना है। उन्हें पता चला कि मधुमक्खी पालन में खर्चा कम है और आमदनी अच्छी है। उसके लिए ज्यादा जगह की जरूरत भी नहीं पड़ती। 
विज्ञापन



खेत में ही रख दिए बॉक्स
जांडली कलां में उनके पास आठ एकड़ जमीन है। उन्होंने खेत के पास ही बॉक्स रखकर मधुमक्खी पालन शुरू कर दिया। इस कारोबार में थोड़ी सी राशि खर्च करनी पड़ी थी। उन्होंने शहद तैयार कर ग्राहकों को सीधे तौर पर बेचना शुरू किया। शहद की बिक्री बढ़ती गई। उन्होंने अपना कारोबार भी फैला लिया। इसके बाद उन्होंने अपने शहद को एकता हनी ब्रांड के नाम से पंजीकरण करवा लेबल लगाकर शहद बेचना शुरू किया तो उनकी पहचान एक कारोबारी के तौर पर बनने लगी। सुरेश जागलान बताते हैं कि आज उनका सालाना का कारोबार चालीस लाख रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों को दिया रोजगार
सुरेश जागलान के नेतृत्व में किसान संगठन बना हुआ है, जिसमें 150 किसान शामिल हैं। ये किसान मिलकर शहद उत्पादन कर रहे हैं। सुरेश जागलान ने बताया कि मधुमक्खी पालन के लिए खुद की जगह होना जरूरी नहीं है। सड़कों व नहरों के किनारे पड़ी खाली जगह पर बॉक्स रखे जाते हैं, जिनमें मधुमक्खी पालन होता है। उनके कारोबार से जुड़े करीब 300 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। कई लोग उनसे शहद खरीदकर आगे रिटेल में बेचते हैं।

जिले में लघु उद्योगों की स्थिति
कुल उद्योग करीब : 5000
पंजीकृत लघु उद्योग : 1125
कृषि आधारित लघु उद्योग : 300 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed