फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer sitting on strike under the agriculture department office alleging bad seeds

Fatehabad News: खराब बीज का आरोप लगाकर कृषि विभाग के कार्यालय के नीचे धरने पर बैठा किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer sitting on strike under the agriculture department office alleging bad seeds
फतेहाबाद लघु सचिवालय में ई-दिशा केंद्र के बाहर धरने पर बैठा किसान।
फतेहाबाद। नरमे का खराब बीज देने का आरोप लगाकर गांव मानावाली का किसान सोमवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय में कृषि विभाग के कार्यालय के नीचे धरना देकर बैठ गया। किसान अपने साथ खराब नरमे की फसल भी लेकर आया हुआ था। उसका आरोप है कि बीज विक्रेता के खिलाफ शिकायत देने के बावजूद भी कृषि विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


धरने पर बैठे गांव मानावाली निवासी किसान सुखबीर सिंह ने बताया कि उसने अपनी एक एकड़ फसल में नरमे की फसल की बिजाई के लिए गांव के एक बीज विक्रेता से नरमे का बीज लिया था। सुखबीर सिंह ने आरोप लगाया कि यह बीज घटिया किस्म का था और उसकी एक एकड़ में नरमा की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उसने बताया कि उसने इस मामले में कृषि विभाग को 27 जून 2023 को इसकी शिकायत की थी, लेकिन बीज विक्रेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 25 अगस्त 2023 को उसने कृषि विभाग में दोबारा शिकायत की। सीएम विंडो में वह शिकायत डालता है तो कृषि विभाग के अधिकारियों के पास ही शिकायत की जांच आती है और वह कार्रवाई में गोलमाल कर रहे हैं। उसने बताया कि कृषि विभाग का कोई भी अधिकारी उसे न्याय नहीं दे रहा है। दो दिन पहले जब वह यहां आया था तो कृषि विभाग के अधिकारियों ने जांच के नाम पर मात्र लीपा पोती की है। उसने बताया कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलता, वह धरना लगाकर बैठा रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed