फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer protest

किसान ने फाड़ा भाजपा का होर्डिंग

Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest
जाट धर्मशाला के पास लगे भाजपा के होर्डिंग को फाड़ता किसान। - फोटो : Fatehabad
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट से जुड़े किसान नेताओं ने बुधवार को जीटी रोड पर लगे भाजपा के होर्डिंग को फाड़ डाला। प्रदेश महासचिव हरपाल सिंह की अध्यक्षता में पहले इन पदाधिकारियों ने जाट धर्मशाला में बैठक की इसके बाद बाहर निकलकर नारेबाजी की। इसी बीच एक किसान पेड़ के सहारे यूनिपोल पर चढ़ा और वहां लगा भाजपा का होर्डिंग फाड़ डाला। इस होर्डिंग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद सुनीता दुग्गल व विधायक दुड़ाराम की फोटो लगी हुई थी। होर्डिंग में नववर्ष, लोहड़ी और गणतंत्र दिवस की बधाई संबंधी संदेश लिखा हुआ था। होर्डिंग फाड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

नेताओं व बिजली कर्मचारियों को विरोध करने का लिया फैसला
बैठक में पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि प्रत्येक गांव में भाजपा जजपा का कोई भी मंत्री, विधायक, सांसद या बड़ा नेता आता है तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इन नेताओं का बहिष्कार करते हुए उनके गांव में प्रवेश पर भी रोक लगाई जाएगी। प्रदेश महासचिव हरपाल सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए बिजली निगम द्वारा छापे मारे जा रहे हैं इसलिए गांवों में बिजली कर्मचारियों का भी विरोध किया जाएगा अगर बिजली कर्मी गांव में आ भी जाते हैं तो उनको समझाएं और किसान आंदोलन के समर्थन के लिए बात करें और किसानों का दर्द समझते हुए किसानों के साथ मिलकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान करें।
विज्ञापन

किसानों को नाजायज तंग कर रही सरकार
प्रदेश महासचिव हरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को बता दिया जाए कि जिन किसान, मजदूर, व्यापारी के दम पर वह सत्ता में आए थे, उनकी बात माननी होगी। आजकल सरकार किसानों को नाजायज तंग करने के लिए गांव गांव में बिजली निगम से छापे मरवा रही है। मगर किसानों का आंदोलन कम नहीं होगा बल्कि गांव गांव से किसान दिल्ली बॉर्डरों पर जाकर आंदोलन मजबूत करेंगे। इस मौके पर भाकियू के जिला प्रधान जगदीश पारता, युवा जिला सचिव राजेश खिलेरी, ब्लॉक प्रधान संदीप काजला, टोहाना हलका प्रधान ज्ञान सिंह भोडी, अमित सिवाच गोरखपुर, सुनील गोरखपुरिया, मांगेराम हसंगा, अमन ताखर, बालकरन खिलेरी, वीरेंद्र एडवोकेट, मनजीत और कर्मसिंह सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed