फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer Makhan Singh got Bail in Tohana of Haryana

टोहाना: किसानों-प्रशासन के बीच सहमति के बाद किसान मक्खन सिंह को जमानत, जेल से हुए रिहा

Tue, 08 Jun 2021 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 01:15 PM IST
सार

अब सभी किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे तथा तीन कृषि करने के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। 
 

विज्ञापन
Farmer Makhan Singh got Bail in Tohana of Haryana
जेल से बाहरआया किसान मक्खन सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसानों और प्रशासन के बीच बने तालमेल के बाद हुए मंगलवार को किसान नेता मक्खन सिंह को जमानत मिल गई। इसकी पुष्टि जमानती और किसान नेता रमेश डांगरा ने दी। रमेश ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में सदर थाना में जो तीन दिन से धरना चल रहा था उसके चलते विधायक व प्रशासन पर दबाव बना तो विधायक ने किसानों से माफी मांग ली तथा उसके बाद विधायक ने दर्ज करवाए दोनों केसों को वापस लेने के लिए एफिडेविट भी दे दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा किसान नेता विकास सिंसर व रवि आजाद के खिलाफ केस दर्ज करके उसे हिसार जेल भेज दिया था लेकिन प्रशासन ने धरने के दबाव के चलते उन्हें भी रिहा करवा दिया है। रमेश ने बताया कि विधायक के निजी सचिव के बयान पर दर्ज हुए मुकदमे में किसान नेता मक्खन सिंह फतेहपुरी को गिरफ्तार किया गया था जिसको आज कोर्ट से जमानत मिल गई है। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा ने सोमवार को धरना समाप्त कर दिया था। उन्हें विश्वास था कि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जमानत मिल जाएगी लेकिन जब मक्खन सिंह को सोमवार को जमानत नहीं मिली तो प्रशासन की कार्रवाई पर आशंका पैदा हुई और किसान नेता गुरनाम सिंह यहां दोबारा आ गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मक्खन सिंह को जमानत मिल गई है। अब सभी किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे तथा तीन कृषि करने के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता मुकेश मान पातड़ ने बताया कि सोमवार को न्यायालय ने इस मसले को लेकर स्टेट से जवाब मांगा था, जिसे मंगलवार को दाखिल करने के बाद किसान को जमानत मिल गई है। अब रिलीज ऑर्डर फैक्स के माध्यम से भेज दिया गया है। 


किसान नेता जोगिंदर घासीराम नैन ने बताया कि तीसरे किसान मक्खन सिंह फतेहपुरी को जमानत मिल गई है जिसके बाद यह किसानों की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने बताया कि इससे दिल्ली के आंदोलन को मजबूती मिलेगी तथा वे किसानों से अपील करते हैं कि कोई भी किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में भाग ले। इस बारे में जिला उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि मक्खन सिंह को जमानत मिल गई है। वह फिलहाल जेल से बाहर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed