फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer Mahapanchayat held in Ratia

भाजपा वालों की हिम्मत नहीं हो रही गांवों में आकर कृषि कानूनों पर बोलने की: राजेवाल

Tue, 23 Feb 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer Mahapanchayat held in Ratia
रतिया में किसान महापंचायत को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : Fatehabad
किसान संघर्ष समिति के बैनर तले रतिया अनाज मंडी में पगड़ी संभाल जट्टा किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी बलबीर सिंह राजेवाल, जोगेंद्र उगराहा, शहीद भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह, रलदू सिंह मानसा, मनजीत धनोला, कुलवंत सिंह व निर्भय सिंह आदि किसान नेता मुख्य वक्ता रहे जबकि अध्यक्षता समिति के राज्य संयोजक मनदीप नथवान ने की। पंजाबी गायक रुपिंद्र हांडा ने भी विशेष रूप से शिरकत की। महापंचायत में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
विज्ञापन

इस दौरान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने ही होंगे क्योंकि अब आंदोलन इतना बड़ा हो गया है कि पीछे हटने का सवाल ही नहीं। सरकार को ही झुकना पड़ेगा। कई बैठकों में हम स्पष्ट कर चुके हैं कि यह कानून खेती को बर्बाद कर देंगे। 200 से ज्यादा किसानों की जान चली गई है। किसान आंदोलन इस कदर बढ़ रहा है कि गांवों में आकर कृषि कानूनों पर बोलने की भाजपा वालों की हिम्मत नहीं हो रही है। उनका हर जगह विरोध हो रहा है।
विज्ञापन

चाचा अजीत सिंह की चलाई लहर देश में दोबारा चली: प्रो. जगमोहन
शहीद भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने कहा कि शहीद ए आजम के चाचा और उनके नाना अजीत सिंह की अंग्रेजी शासन के समय चलाई लहर अब देश में दोबारा चल रही है। पहले किसान अंग्रेज सरकार के खिलाफ लड़े थे जबकि अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ देश एकजुट होकर लड़ रहा है। इस आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए हमें हर वर्ग के सहयोग की जरूरत है इसलिए हर वर्ग जुड़कर इस आंदोलन को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन को फेल करने में लगी है केंद्र सरकार : महापंचायत में कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आंदोलन को फेल करने की चालें चल रही हैं। मगर हर हाल में हम आगे बढ़ेंगे। वहीं, रूलदू सिंह मानसा ने प्रदेश की जजपा भाजपा गठबंधन सरकार को भी उखाड़ फेंकने की बात कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने दिल्ली जाते समय हमारे रास्ते बंद किए थे लेकिन अब पूरा हरियाणा हमारे साथ आ गया है। इन कृषि कानूनों के बाद मंडियां खत्म हो जाएंगी। आढ़ती व मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार को यह बात समझ नहीं आ रही है। पहले अंग्रेजों का शासन था, अब काले अंग्रेज आ गए हैं।

हमारे जिला प्रधान पर हत्या प्रयास का केस दर्ज कर दिया : महापंचायत में किसान संघर्ष समिति के राज्य संयोजक मनदीप नथवान ने कहा कि आंदोलन के चलते समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया है, लेकिन हम पुलिस को उन्हें गिरफ्तार नहीं करने देंगे। किसान नेताओं ने दुष्यंत चौटाला को भी सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए मजबूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed