{"_id":"60bb0b268bfc927a856c7855","slug":"farmer-leader-rakesh-tikait-in-tohana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में तनाव: गिरफ्तारियां देने पहुंचे टिकैत-चढूनी, कहा-सरकार किसानों को थकाना चाहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में तनाव: गिरफ्तारियां देने पहुंचे टिकैत-चढूनी, कहा-सरकार किसानों को थकाना चाहती है
Sat, 05 Jun 2021 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:57 AM IST
सार
टोहाना में जजपा विधायक देवेंद्र बबली और किसानों के बीच विवाद के बाद कुछ किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनके विरोध में किसान नेता टोहाना आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
टोहाना पहुंचे किसान नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोहाना में विधायक देवेंद्र बबली और किसानों के बीच का विवाद खत्म नहीं हो रहा। इस विवाद में किसानों की गिरफ्तारी के लिए दबिश से नाराजगी में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शनिवार को टोहाना गिरफ्तारियां देने पहुंचे। इनमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह व योगेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं किसानों के इकट्ठे होने से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बताया कि टोहाना में पुलिस फोर्स की 20 कंपनियां तैनात की गई, जिसमें दो कंपनियां रेपिड एक्शन फोर्स की भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी शहर की शांति भंग करने नहीं दी जाएगी। वहीं किसान नेताओं ने भी कहा है कि किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने कहा कि यहां की सरकार को गिरफ्तार करने का बहुत शौक है, इसलिए आज वे यहां गिरफ्तारी देने आए हैं। उनके साथ हजारों किसान भी गिरफ्तारियां देंगे। प्रशासन सिर्फ वारंट और बसों की व्यवस्था करें। गिरफ्तारी पक्की होगी। पुलिस पक्के वारंट बनाती रहे और गिरफ्तार कर जेल भेजती रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस सुबह सवेरे किसानों के घरों पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच जाती है, अब वे यहां गिरफ्तारी देने आए हैं। टिकैत ने कहा कि सरकार आपको थकाना चाहती हैं। उनका प्रयास है कि आंदोलन का केंद्र बिंदू दिल्ली बॉर्डर के बजाय हिसार या जींद में बन जाए ताकि, किसानों को यहीं पर समेट दें। हमें दिल्ली का आंदोलन नहीं छोड़ना है। हरियाणा के लोग बेहद क्रांतिकारी हैं। प्रदर्शनों में भी खूब सहयोग मिलता है। हमको इस एनर्जी को बचाए रखना है। सरकार की चाल में हमको नहीं फंसना है। संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेताओं में राकेश टिकैत व गुरनाम सिंह चढूनी गिरफ्तारी देंगे। योगेंद्र यादव गिरफ्तारी नहीं देंगे।
टोहाना में विधायक देवेंद्र सिंह बबली व किसानों के बीच चल रहे विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शहर थाना में दो तथा सदर थाना में एक केस दर्ज किया गया हैं, जिसमें किसानों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापे मार रही है और कुछ किसानों को जेल भी भेजा गया है। गिरफ्तारियों व दबिश के विरोध में टोहाना की रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डटे हैं।